Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

6th JPSC मामला: JPSC वापस लेगी अपील याचिका, अब तक 140 अभ्यर्थी पहुंच चुके हैं HC की डबल बेंच

Advertisement
Advertisement
Ranchi: जेपीएससी हाईकोर्ट में छठी जेपीएससी परीक्षा के मामले में दायर अपील याचिका वापस लेना चाहती है. इसके लिए जेपीएससी की ओर से हाईकोर्ट में आवेदन दिया गया है. अदालत की सहमति के बाद जेपीएससी अपनी अपील याचिका वापस ले लेगी. जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देने के लिए दायर पिटीशन वापस लेने के लिए आयोग के शीर्ष पदाधिकारियों ने निर्देश दिए हैं. जिसके बाद जेपीएससी के वकील ने हाईकोर्ट में आवेदन दिया है. वहीं दूसरी तरफ करीब 140 से ज्यादा सफल अभ्यर्थी भी सिंगल बेंच के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं. सफल अभ्यर्थियों ने अपने-अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से हाईकोर्ट में अपील एवं आइए फाइल कर सिंगल एकल पीठ के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. अब तक सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को डबल बेंच में चुनौती नहीं दी है और न ही इस मामले में कोई अपील याचिका दाखिल की गयी है. इसे भी पढ़ें - देश">https://lagatar.in/bankatwa-became-the-first-block-of-the-country-where-100-vaccination-has-been-done-who-also-admired/122711/">देश

का पहला प्रखंड बना बनकटवा, जहां 100 फीसदी हो चुका है वैक्सीनेशन, WHO भी हुआ मुरीद

कोर्ट ने दिया था नई मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश

बता दें कि 7 जून को झारखंड हाईकोर्ट ने न्यायधीश जस्टिस एसके द्विवेदी ने छठी जेपीएससी परीक्षा के अंतिम परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसल सुनाया था. दिये फैसले में उन्होंने मेरिट लिस्ट को रद्द करने का आदेश देते हुए नई मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश पारित किया था. इसके साथ ही अदालत ने मेरिट लिस्ट में अनियमितता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया था. जेपीएससी द्वारा अपील दायर किये जाने से छठी जेपीएससी से जुड़े अभ्यर्थियों को काफी बल मिला था. लेकिन अब जेपीएससी द्वारा अपील याचिका वापस लिए जाने के निर्णय के बाद छात्रों और सफल अभ्यर्थियों को ही यह कानूनी लड़ाई लड़नी होगी. इसे भी पढ़ें – थरूर-निशिकांत">https://lagatar.in/n-tharoor-nishikant-dubey-dispute-entry-of-a-pig-bernard-shaws-quotation-godda-mps-tweet-yes-i-am-a-pig/122704/">थरूर-निशिकांत

दुबे के विवाद में सूअर की इंट्री,बर्नार्ड शा के कोटेशन से तल्खी बढ़ी, गोड्डा सांसद का ट्वीट,  हां मैं सूअर हूं
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही