Ranchi/ Delhi: छठी जेपीएससी मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. शीर्ष अदालत के न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस अभय ओका की बेंच में सुनवाई हुई. न्यायाधीश ने वरुण कुमार व फैजान सरवर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को एफ़िडेविट दायर कर यह जानकारी देने का निर्देश दिया है कि नए रिज़ल्ट में जो अभ्यर्थी जुड़े हैं उनके लिए क्या तैयारी है. मामले की अगली सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई की तारीख़ मुकर्रर की है. इसे भी पढ़ें - आचार">https://lagatar.in/i-am-ready-to-face-legal-punishment-in-case-of-violation-of-code-of-conduct-avinash-pandey/">आचार
संहिता उल्लंघन मामले में कानूनी तौर पर जो सजा होगी, भुगतने को तैयार हूं : अविनाश पाण्डेय
BREAKING : IAS पूजा सिंघल पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार! रांची नहीं छोड़ने का ईडी का फरमान
संहिता उल्लंघन मामले में कानूनी तौर पर जो सजा होगी, भुगतने को तैयार हूं : अविनाश पाण्डेय
झारखंड हाईकोर्ट ने छठी जेपीएससी का रिजल्ट खारिज कर दिया था
बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रविरंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के डबल बैंच ने एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज कर दिया था. अदालत ने एलपीए 204 और 207 की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था. जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने 7 जून 2021 को छठी जेपीएससी की नई मेरिट लिस्ट जारी करने का फैसला दिया था. इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-the-sword-of-arrest-hanging-on-ias-pooja-singhal-eds-order-not-to-leave-ranchi/">BIGBREAKING : IAS पूजा सिंघल पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार! रांची नहीं छोड़ने का ईडी का फरमान
Leave a Comment