Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में चुनाव की घोषणा के बाद 7.5 लाख लीटर शराब जब्त

Shubham Kishor Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 15 अक्टूबर को हुई थी. चुनाव की अधिसूचना के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया. इस दौरान विभिन्न एजेंसियों ने राज्य में 7 लाख 50 हजार 717 लीटर अवैध लीकर जब्त किए. जिनकी कीमत 7 करोड़ 95 लाख 75 हजार आंकी गई. झारखंड निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बरही में सबसे अधिक एक लाख लीटर से अधिक लीकर जब्त किए गए. जिसकी कीमत 86 लाख आंकी गई. वहीं धनवार में 60 लाख, गढ़वा में 49 लाख, कोडरमा में 35 लाख और खरसांवा में 31 लाख के कीमत के लीकर की जब्ती की गई. इसे भी पढ़ें - लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-the-bail-of-former-ranchi-dc-chhavi-ranjan-now-on-saturday/">लैंड

स्कैम: रांची के पूर्व DC छवि रंजन की बेल पर अब शनिवार को सुनवाई

कई जगह महंगे लीकर जब्त

आंकड़ों के अनुसार, कई विधानसभा क्षेत्रों में महंगे लीकर जब्त किए गए हैं. रांची में 3294 लीटर लीकर 12.93 लाख मूल्य के जब्त हुए. इसका औसत मूल्य निकला जाए तो 364 रुपए प्रति लीटर होगा. वहीं राजमहल में 1 लाख 15 हजार लीटर लीकर के मूल्य 3.70 लाख लगाया गया. राजमहल में जब्त की गई लीकर का औसतन मूल्य 2.59 प्रति लीटर रहा.

देखिए किस विधानसभा में कितने मूल्य के लीकर हुए जब्त

विधानसभा लीकर(लीटर में) क़ीमत(लाख में)
राजमहल 115386.48 3.70
बोरियो 1679.04 2.20
बरहेट 2074.86 2.87
लिट्टीपाड़ा 944.66 1.04
पाकुड़ 1080.44 1.68
महेशपुर 1971.97 1.49
शिकारीपाड़ा 528.25 1.92
दुमका 613.72 1.51
जामा 522.57 0.76
नाला 2410.25 3.50
जामताड़ा 2483.35 6.09
मधुपुर 2028.94 8.57
सारठ 90.13 0.22
देवघर 1977.59 4.18
पोड़ैयाहाट 1617.80 1.60
गोड्डा 3828.87 5.61
महगामा 7557.80 7.72
कोडरमा 43813.89 35.88
बरकट्ठा 2305.85 3.04
बरही 107476.93 86.19
मांडू 11821.01 9.86
हजारीबाग 3844.63 4.06
बड़कागांव 16173.33 12.96
रामगढ़ 7371.92 7.21
सिमरिया 1139.96 2.42
चतरा 4688.89 11.57
धनवार 18587.73 60.49
बगोदर 26341.79 25.51
जमुआ 15649.07 17.45
गांडेय 3994.39 4.22
गिरिडीह 8236.54 9.61
डुमरी 3311.32 3.10
गोमिया 3527.10 14.57
बेरमो 2243.36 7.58
बोकारो 3116.80 7.17
चंदनकियारी 868.12 2.27
सिंदरी 1005.77 1.74
निरसा 498.38 1.09
धनबाद 1005.77 5.71
झरिया 819.87 1.35
टुंडी 4358 20.66
बाघमारा 1934.73 2.81
बहरागोड़ा 7690.61 6.25
घाटशिला 14974.06 11.51
पोटका 19315.10 18.80
जुगसलाई 16649.42 15.85
पूर्वी जमशेदपुर 12276.41 11.12
पश्चिमी जमशेदपुर 996.94 1.39
ईचागढ़ 7844.51 15.04
सरायकेला 12869.70 19.93
खरसावां 8525.04 31.80
चाईबासा 7231.23 5.58
मझगांव 2077.00 2.04
जगन्नाथपुर 8682.00 6.74
मनोहरपुर 3876.00 3.33
चक्रधरपुर 5413.96 4.00
तमाड़ 18265.69 13.84
सिल्ली 12899.76 10.29
खिजरी 5577.46 19.20
रांची 3294.93 12.93
हटिया 1566.78 3.60
कांके 6588.51 12.90
माण्डर 1776.79 2.08
तोरपा 4794.06 4.52
खूंटी 18824.74 14.61
सिसई 403.65 0.83
गुमला 589.53 0.74
बिशुनपुर 235.74 0.38
सिमडेगा 882.78 1.21
कोलेबिरा 534.48 0.88
लोहरदगा 9578.85 9.67
मनिका 1155.38 0.79
लातेहार 5829.07 5.63
पांकी 3235.24 3.12
डालटनगंज 10177.14 7.68
बिश्रामपुर 5638.00 4.29
छतरपुर 10675.01 13.27
हुसैनाबाद 28664.89 21.93
ज़रमुंडी 785.13 1.03
गढ़वा 18278.18 49.31
भवनाथपुर 11034.93 14.04
इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-three-nation-tour-completed-met-cricketer-clive-lloyd-left-for-india/">पीएम

मोदी की तीन देशों की यात्रा पूरी, क्रिकेटर क्लाइव लॉयड से की मुलाकात, भारत रवाना…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही