Search

 
 
 

बिना एप्रोच रोड के बना दिए गए 7 पुल, HC ने वकीलों की कमिटी को दिया स्थल निरिक्षण का निर्देश

 
Ranchi : बोकारो जिले में बिना अप्रोच रोड के सात पुलों का निर्माण किए जाने की जांच झारखंड हाईकोर्ट के तीन वकीलों की कमेटी करेगी. शुक्रवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने कमेटी को स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपेने का निर्देश दिया है. अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त को करेगी. हाईकोर्ट ने जो कमिटी गठित की है, उसमें अधिवक्ता पीएस पति, रमित सत्येंद्र और शिवानी कपुर को शामिल किया गया है. इस संबंध में रवि कुमार वर्मा ने जनहित याचिका दायर की है. जनहित याचिका में कहा गया है कि बोकारो जिले में बिना एप्रोच रोड के ही सात पुल का निर्माण कर दिया गया है. यह जनता के पैसों का दुरुपयोग है.
इसे भी पढ़ें – ">https://lagatar.in/no-elderly-should-be-deprived-of-old-age-pension-report-by-30-cm/">

 कोई बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन से वंचित न रहे, 30 तक रिपोर्ट करें : सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही