Search

 
 
 

गोड्डा से भाजपा के निशिकांत दुबे समेत 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

 
Godda : गोड्डा शहर के लिए शुक्रवार का दिन गहमागहमी वाला रहा. लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर दिनभर सड़कों पर भीड़-भाड़ रही. भाजपा के निशिकांत दुबे सहित 7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. निशिकांत के नामांकन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शरीक हुए. निशिकांत दुबे दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी पत्नी अनुकांत, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव झा व पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव मेहता के साथ गोड्डा समाहरणालय पहुंचे और जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी जिशान कमर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. गोड्डा सीट छह अन्य प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन करने वालो में अरुण कुमार, टिपलाल साह, ज्ञानेश्वर झा, कुमारी डिलेश्वरी, ब्रजकिशोर पंडित व अजीत कुमार मांझी शामिल हैं. जबकि दो अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म खरीदा. फॉर्म खरीदने वालों में संजय यादव व रिंकू कुमार रिंकू शामिल हैं. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-wave-of-india-alliance-across-the-country-modis-promises-proved-to-be-a-jumla-champai/">साहिबगंज

: पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर, मोदी के वादे जुमला साबित हुए- चंपाई 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही