Search

 
 
 

रांची: वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार

 
Ranchi: झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा में वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का सात अपराधी गिरफ्तार हुआ है. एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कांके थाना क्षेत्र से फरमान, मनोज कुमार, मो. आमिर, वसीम, अभिषेक, आमिर और शहजाद नाम के सात अपराधियों को पकड़ा. ये सभी यूपी के रहने वाले हैं. इस गिरोह के द्वारा कांके थाना क्षेत्र में बीते तीन जनवरी की रात दो ट्रकों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इसे लेकर एसएसपी ने बुधवार की देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.

अन्तर्राज्यीय गिरोह दे रहा था डीजल चोरी की घटना को अंजाम 

गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान से यह तथ्य सामने आया है कि अन्तर्राज्यीय गिरोह के द्वारा डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. जिसका संरक्षण रातु थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा था. इस गिरोह का जाल झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा में फैला हुआ है. गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें – शेख">https://lagatar.in/india-will-not-extradite-sheikh-hasina-visa-extended-bangladesh-cancelled-passport/">शेख

हसीना का प्रत्यर्पण नहीं करेगा भारत, वीजा बढ़ाया, बांग्लादेश ने पासपोर्ट रद्द किया…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही