Giridih : गिरिडीह पुलिस साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने में जुटी है. एक बार फिर पुलिस ने सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 41 मोबाइल फोन, 52 सिमकार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 4 बाइक, 3 आधार कार्ड और दो पैन कार्ड भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में दो ऐसे हैं, जिनके खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों के थानों में कई मामले दर्ज हैं. ये साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन पर फर्जी कूरियर कंपनी का नंबर डालकर लोगों के खाते से पैसे उड़ा लेते थे. साथ ही लोगों को अश्लील वीडियो कॉल कर उसे रिकॉर्ड कर लेते थे और ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठते थे. एसपी दीपक शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी.
गूगल पर फर्जी कूरियर कंपनी का नंबर डालकर ठगी करने वाले 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Last Updated: Feb 23, 2024 12:00 AM (IST)