Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज में 'शांति शिक्षा' पर 7 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Koderma: कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आइक्यूएसी के तत्वावधान में शांति शिक्षा पर सात दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बीके करन राणा मौजूद हुए. कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया. जिसके बाद डॉ. संजीता कुमारी ने कार्यशाला के विषय `शांति शिक्षा` के उद्देश्यों` पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि `शांति शिक्षा` का मुख्य उद्देश्य जीवन के अंदर आध्यात्मिक उन्नति का विकास करना है. `शांति शिक्षा` ज्ञान कौशल और व्यवहार को बढ़ावा देती है, जिससे लोगों को संघर्ष की परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से रोकने व हल करने में मदद मिलती है. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. बीसी स्वेन व मुख्य वक्ता बीके करण राणा ने सभी को संबोधित करते ब्रह्मकुमारी संस्था के इतिहास से सबको परिचित करवाया. उन्होंने बताया कि ब्रम्हाकुमारी पूरे विश्व में शांति का संदेश देने के लिए प्रतिबद्ध है. कोडरमा">https://lagatar.in/accidents-increased-due-to-lack-of-underpass-blood-donation-camp-at-vivekananda-convent-chatra-lost-by-4-wickets/">कोडरमा

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये रहे मौजूद

कार्यशाला में महाविद्यालय के बीएड सत्र 2021- 23 व 2022- 24 के प्रशिक्षु विकास कुमार, प्रदीप कुमार, भीम कुमार, सूरज कुमार, मिताली गौतम, खुशबू, राखी कुमारी, रंजीत कुमार, सुमन कुमार, महानंद कुमार, जितेंद्र यादव, सूरज कुमार, शमा परवीन, स्नेहा कुमारी, रंजन कुमार, रोहित पंडित, रंजीत कुमार, सुनील कुमार बरनवाल, रिंकेश कुमार सिन्हा, कुमारी अनुराधा, खुशी कुमारी, सलोनी कुमारी, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, ज्योति कुमारी, उषा कुमारी, फूल कुमारी, सोनू कुमार बरनवाल, व स्वाति कुमारी मौजूद रही. साथ ही महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-hours-of-jam-on-gt-road-in-nirsa-became-common/">धनबाद:

निरसा में  जीटी रोड पर घंटों जाम की बात बनी आम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही