Search

 
 
 

रामगढ़ जिले में 7 लाख 28 हजार 632 वोटर : उपायुक्त

 
Ramgarh: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेसवार्ता की. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. चंदन कुमार ने रामगढ़ जिले में 22 बड़का गांव, 23 रामगढ़ एवं 24 मांडू विधानसभा अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की जानकारी दी. उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन के तहत रामगढ़ जिले के कुल 455 भवनों में 852 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिले में कुल 7 लाख 28 हजार 632 वोटर वोट डालेंगे. इसमें 3 लाख 74 हजार 759 पुरुष जबकि 3 लाख 53 हजार 852 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/voting-in-hazaribagh-on-may-20-1904116-voters-will-cast-their-votes-dc/">हजारीबाग

में 20 मई को मतदान, 19,04,116 वोटर : डीसी

20 मई को होगा मतदान : उपायुक्त

लोकसभा आम निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी देते हुए उपायुक्त चंदन कुमार ने बताया कि 14 नंबर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन हेतु 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके उपरांत नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 3 मई 2024, स्क्रूटनी 4 मई 2024 एवं मतदान 20 मई 2024 को होगा. वहीं मतगणना 4 जून 2024 को होगी. 14 नंबर लोकसभा क्षेत्र हजारीबाग के लिए निर्वाची पदाधिकारी उपायुक्त हजारीबाग होंगी. वहीं 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ एवं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/557912-voters-will-exercise-their-franchise-in-latehar-district-dc/">लातेहार

जिला में 5,57,912 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग : डीसी

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का होगा अनुपालन : डीसी

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन रामगढ़ निर्वाचन के लिए पूरी तरीके से तैयार है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा. प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने आदर्श आचार संहिता के विभिन्न प्रावधानों की भी जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी. एमसीएमसी कोषांग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को पेड न्यूज मॉनिटरिंग, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग आदि के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी. वहीं आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए रामगढ़ जिले में कुल 37 मतदान केन्द्रों को पर्दा नशी मतदान केन्द्रों के रूप में चयनित किया गया है. वहीं जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों को पर्यटन अथवा कला से संबंधित विभिन्न थीमों के आधार पर मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही