International News : कल गुरुवार को तिब्बत में आये भूकंप के बाद आज शुक्रवार को चीन, पाकिस्तान सहित म्यांमार में सुबह धरती डोलने लगी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार चीन में 5.2 और म्यांमार में 3.5 तीव्रता वाला भूकंप आया.
STORY | At least 16 killed, 65 injured as magnitude 7 quake hits Tibet The powerful earthquake that struck around 10:33 pm on Thursday prompted the regional disaster prevention, reduction and relief committee to activate a Level III emergency response for natural disaster relief on Friday. READ: https://t.co/BZDggOyz6c
— Press Trust of India (@PTI_News) October 23, 2026
कल गुरुवार को तिब्बत में आये भूकंप की तीव्रता 7.0 दर्ज की गयी थी. खबरों के अनुसार अब तक तिब्बत में 18 लोगों की मौत गयी है. भूकंप से भारी नुकसान हुआ है. कई मकान ध्वस्त हो गये हैं. पाकिस्तान में सुबह 4:56 बजे, चीन में सुबह 6.05 बजे भूकंप आया.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार तिब्बत में भूकंप रात 10:33 बजे आया. इसका केंद्र नाग्कू से लगभग 190 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में और ल्हासा से 390 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में एक पहाड़ी इलाके में केंद्रित था. चीन सेंट्रल टेलीविजन के अनुसार 46 लोग घायल हुए हैं. इनमें 11 की हालत गंभीर बतायी गयी है. क्षतिग्रस्त घरों की संख्या लगभग 339 हैं.
इससे पहले अगस्त में भूकंप को कारण नेपाल-तिब्बत पर भीषण बाढ़ आयी थी. इस आपदा में 1,400 से अधिक लोग मारे गये थे. तीन सितंबर को भी तिब्बत की धरती कांपी थी. रिक्टर स्केल पर 5.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया था.
2025 की जनवरी में भी तिब्बत में भूकंप आया था. यह भूकंप भयावह था. इसमें 120 से ज्यादा लोगों मारे गये थे. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार सुबह आये भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.8 दर्ज की गय़ी थी
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.