Search

 
 
 

रिम्स डेंटल के 7 और छात्र कोरोना पॉजिटिव, कुछ स्टूडेंट्स का घट रहा ऑक्सीजन लेवल

 

Ranchi : रिम्स में डेंटल की पढ़ाई कर रहे छात्र लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. डेंटल विभाग के थर्ड ईयर के 4 छात्र कोरोना पॉजिटव हुए हैं. जबकि सेकंड ईयर के 3 छात्र भी कोरोना संक्रमित हुए हैं. इससे पहले 9 अप्रैल को डेंटल के 4 छात्र कोरोना पॉजिटिव हुए थे. इनमें थर्ड ईयर के 3 छात्र और सेकंड ईयर के 1 छात्र हैं. अब रिम्स के डेंटल में पढ़ाई कर रहे कुल 11 छात्र कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं.

हॉस्टल में छात्रों ने किया खुद को आइसोलेट

कोरोना संक्रमित छात्रों के संपर्क में आने वाले छात्रों ने खुद को हॉस्टल में आइसोलेट कर लिया है. वहीं अधिकांश छात्रों ने कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल भी दिया है. अब छात्र कोरोना जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं.

संपर्क में आये छात्रों का ऑक्सीजन लेवल हो रहा कम

पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डेंटल के सभी छात्रों में कोरोना के लक्षण देखा जा रहा है. जबकि कुछ छात्रों का ऑक्सीजन लेवल भी कम हो रहा है. रिम्स डेंटल के छात्रों के संक्रमित होने के बाद ऑफलाइन क्लास को रद्द कर दिया गया है. रिम्स प्रबंधन ने नोटिस जारी करते हुए छात्रों को ऑनलाइन क्लास करने का निर्देश दिया है

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही