Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क की स्वीकृति दिलाने के लिए जयंत सिन्हा का स्वागत समेत रामगढ़ जिले की 7 खबरें

पहली खबर Ramgarh : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.6 किलोमीटर सड़क पतरातू में सड़क बनाई जा रही है. रशियन हॉस्टल से शाहिटांड होते हुए रोचाप, डोकाटांड से टेरपा तक 3.50 करोड़ की लागत से ये सड़क बनेगी. सड़क के लिए निविदा जारी कर दी गई है. स्वीकृति मिलने के बाद भाजपा कार्यसमिति सदस्य महेंद्र कुमार महतो के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद जयंत सिन्हा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. मौके पर जयंत सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को मरम्मत एवं पक्कीकरण कराने के लिए मैं सदैव प्रयासरत रहा हूं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अच्छी सड़क मिले इसके लिए संबंधित विभागों को अनुशंसा किया. साथ ही क्षेत्र में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत एवं सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूरा होने को है. दूसरी खबर

रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित : बजरंग महतो

गोला विधायक कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संतोष सोनी ने जबकि संचालन मनोज कुमार कोटवार ने किया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बजरंग महतो शामिल हुए. इसमें सभी क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. इस मौके पर बजरंग महतो ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता को मजबूती के साथ चुनाव लडना है. सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि षडयंत्र के तहत पूर्व विधायक ममता देवी को फंसाया गया है, उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा. पिछली बार से अधिक वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने का कार्य करेंगे. उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है. इसे भी पढ़ें: ममता">https://lagatar.in/amit-mahato-brother-in-law-of-mamta-devi-submitted-a-claim-for-the-congress-ticket/">ममता

देवी के देवर अमित महतो ने कांग्रेस टिकट के लिए पेश की दावेदारी
तीसरी खबर

आजसू कार्यकर्ताओ ने उपचुनाव को लेकर की बैठक, सुनीता चौधरी को जिताने पर जोर

नगर परिषद क्षेत्र के छत्तर मांडू के बुढ़िया मंदिर प्रांगण में आजसू पार्टी वार्ड कमेटी ने बैठक की. बैठक में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन वार्ड अध्य्क्ष पवन कुमार ने किया. बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो, आजसू पार्टी नगर परिषद सचिव राजेन्द्र महतो, उपाध्यक्ष डिया महतो मौजूद थे. मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि फरवरी माह में होने वाले उपचुनाव में आजसू समर्थित उम्मीदवार सुनीता चौधरी को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर विधानसभा भेजने का कार्य करें. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर जागरूक करें और वर्तमान सरकार के उदासीन रवैये को सबको बताएं. चौथी खबर

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : भाजपा टिकट के लिए धनंजय कुमार पुटूस ने पेश की दावेदारी

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है. प्रदेश भाजपा नेता सह आरबीएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने भाजपा का टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि मैं लंबे समय से भाजपा से जुड़ा हूं और पार्टी के जिला व राज्यस्तरीय कई पदों पर रह चुका हूं. वर्तमान में प्रदेश पदाधिकारी हूं. धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है तो वो जीतकर पार्टी को मजबूत करेंगे. उम्मीद है कि पार्टी मेरी उम्मीदवारी को गंभीरता से लेते हुए टिकट देगी. पांचवीं खबर

पारसनाथ पहाड आदिवासियों का ईश्वर : सालखन मुर्मू

आदिवासी सेंगर अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि झारखंड के गिरिडीह जिला में स्थित पारसनाथ पहाड़ अर्थात ``मारंग बुरू`` आदिवासियों का ईश्वर है. यह आदिवासियों के लिए अयोध्या के राम मंदिर से कम महत्वपूर्ण नहीं है. मारंग बुरू की रक्षा आदिवासी अस्तित्व, पहचान और हिस्सेदारी की रक्षा है. बता दें कि आदिवासी सेंगेल अभियान ने 17 जनवरी 2023 को जमशेदपुर से "मारंग बुरू बचाओ भारत यात्रा शुरू की है. इसका नेतृत्व सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू कर रहे हैं. वहद देश के विभिन्न राज्यों के आदिवासी बहुल जिलों में जनसभा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: गंगा">https://lagatar.in/ten-ulbs-of-jharkhand-join-river-cities-alliance-for-rejuvenation-of-gangas-tributaries/">गंगा

की सहायक नदियों के जीर्णोद्धार के लिए रिवर सिटीज एलायंस में झारखंड के दस यूएलबी जुड़े
छठी खबर

खुदरा सब्जी मंडी विक्रेता संघ की सीईओ के साथ बैठक

छावनी अधिशासी अधिकारी और खुदरा सब्जी मंडी विक्रेता संघ वेंडिंग जोन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई. मौके पर संघ के अध्यक्ष नीरज मंडल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व खुदरा सब्जी विक्रेताओं के साथ एक बैठक की गई थी, जिसमें निर्णय लिया गया था कि एक प्रतिनिधिमंडल छावनी अधिशासी अधिकारी से मुलाकात करेगी. आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपनी बातें रखेगी. इसके बाद छावनी अधिशासी अधिकारी के बुलावे पर खुदरा सब्जी मंडी विक्रेता संघ वेंडिंग जोन के पदाधिकारियों के साथ सीईओ ने बैठक हुई. संघ के अध्यक्ष नीरज मंडल ने कहा कि वैसे दुकानदार जिनका नया बस स्टैंड वेंडिंग जोन में दुकान आवंटित है, वे दुकानदार भी पुराने बस स्टैंड सब्जी मंडी में अपनी दुकान लगा रहे हैं. वैसे लोगों को चिन्हित कर आवंटित की गई दुकानों को रद्द कर नए दुकानदारों को देने का कार्य किया जाए सातवीं खबर

दोतल्ला पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में लगा हिमोग्लोबिन जांच शिविर

बुधबाजार दोतल्ला पंचायत के शिवनगर बीटीटीआई एवं दुंदुवा आंगनबाड़ी केंद्र में जेएसपीएल फाउंडेशन के किशोरी एक्सप्रेस द्वारा निशुल्क हिमोग्लोबिन जांच शिविर लगाया गया. इसमें चिकित्सक ने 77 किशोरियों का हिमोग्लोबिन जांच की. साथ ही सेनेटरी पैड, आयरन की दवा एनीमिया से बचाव, अभिभावक के दायित्व एवं मासिक धर्म परिचय संबंधित विषय पर पुस्तक का नि:शुल्क वितरण किया गया. मौके पर पंचायत की मुखिया सत्यवंती देवी ने कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य हेतु चलाया जा रहा कार्यक्रम काफी सराहनीय है. उन्होंने कहा कि पंचायत वासियों को स्वास्थ्य सुविधा दिलाना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है. कार्यक्रम में पूर्व मुखिया लव कुमार महतो, सेविका किरण सिंह, सहिया रंजू सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही