Search

कार में आग लगने से सनसनी समेत रामगढ़ जिले की 7 खबरें

पहली खबर Ramgarh : सिरका के काजू बगान जंगल में ऑल्टो में आग लगने से मौके पर ही जलकर खाक हो गई. अल्टो कार को ग्रामीणों ने आग के अंगारों के बीच जलकर खाक होते देखा. चश्मदीद के मुताबिक चपरी जंगल में गिद्दी की ओर से दो युवक खाने-पीने की मकसद से अल्टो कार को जंगल में लगा रखा था. सिगरेट सुलगाकर दोनों युवक कार में मदहोश थे. इसी बीच एकाएक कार में आग फैल गई. कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई. बताया जाता है कि घटना के बाद इसमें सवार एक युवक केवल बनियान में था. उसके दाहिने पैर में प्लास्टर लगा था. जबकि दूसरा युवक भूरे रंग के जींस में जैकेट पहने हुए थे. हादसे के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए. दूसरी खबर

खिलाड़ियों को निखारने के लिए आजसू सदैव तत्पर है : चंद्रप्रकाश चौधरी

दुलमी प्रखंड में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विशिष्ट अथिति पार्षद सरस्वती देवी पहुंचे. मौके पर चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि खेलों में भी कैरियर की असीम संभावनाएं हैं. राज्य सरकार खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए सुविधा उपलब्ध कराए. खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए आजसू सदैव तत्पर है. खिलाड़ी निरंतर अभ्यास करें और आगे बढ़े. मौके पर अतिथियों का आयोजन समिति के सदस्यों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर समाजसेवी हरि किशुन महतो, तुलाराम महतो, आजसू नेता योगेंद्र महतो, छोटेलाल महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-cms-close-friend-cheated-16-lakhs-in-the-name-of-job/">बोकारो

: सीएम का करीबी बता नौकरी के नाम पर 16 लाख ठगा
तीसरी खबर

अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश और उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं महासचिव सीताराम के नेतृत्व में कार्यवाहक जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाग सिंह को मांग पत्र सौंपा. स्टेट बार काउंसिल रांची के निर्देश पर अपनी मुख्य मांगों को राज्य सरकार को प्रेषित करने के लिए दिया. मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि कोर्ट फीस संशोधन अधिनियम 2021 को वापस लिया जाय. एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें. अधिवक्ताओं के बीच से लोक अभियोजक एवं अपर लोक अभियोजक बहाली करें. बता दें कि पिछले 5 दिनों से पूरे राज्य के अधिवक्ता अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखे हुए हैं. चौथी खबर

ठंड को देखते हुए समाजसेवी ने दिए 40 कंबल

रामगढ़ जिले के सौदागर मोहल्ला निवासी समाजसेवी काफिल अख्तर ने बढ़ती ठंड को देखते हुए 40 कंबल दिये. बुजुर्ग महिलाओं के लिए 40 कंबल ज्ञान महिला समिति संस्थापक विनोद जयसवाल एवं महिला सदस्यों को सौंपा. समाजसेवी काफिल अख्तर ने कहा कि ज्ञान महिला समिति के कार्यों से प्रभावित होकर कंबल दिया जा रहा है. आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे जानकारी प्राप्त होती है कि पूरे रामगढ़ जिले में समाजसेवी विनोद जायसवाल कड़कती ठंड से बचाव के लिए बुजुर्ग महिलाओं को कंबल बाट रहे हैं. उसी को देखते हुए मुझे भी लगा के जरूरतमंदों को कंबल देना चाहिए. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/in-80-schools-of-jharkhand-education-will-be-done-on-the-lines-of-cbse-in-the-new-session/">झारखंड

के 80 स्कूलों में सीबीएससी की तर्ज पर नये सत्र से होगी पढ़ाई
पांचवीं खबर

रामगढ़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में ज्वाला सिंह को दूसरा स्थान

चितरपुर प्रखंड के मारंगमरचा स्थित फौजी फिटनेस जिम के संचालक सह सोंढ निवासी ज्वाला सिंह ने बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया. ज्वाला सिंह को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. 80 किलोग्राम (केटेगरी) के बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में ज्वाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में काफी संख्या में बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया था. ज्वाला सिंह ने चितरपुर शहर और परिवार का नाम रोशन किया. सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पिता को दिया. लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. छठी खबर

पासवान कल्याण समिति का 43वां वनभोज सह मिलन समारोह

बासल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में मंगलवार को पासवान कल्याण समिति, पतरातू प्रखंड का 43वां वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता खजांची पासवान ने जबकि संचालन उपेंद्र पासवान ने किया. समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि खान एवं भू-तल बिहार व झारखंड सरकार के पूर्व निदेशक आईडी पासवान, विशिष्ट अतिथि मुख्य संरक्षक खजांची राम, पूर्व पार्षद अर्चना देवी, शंभु पासवान ने बाबा चैहरमल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर अतिथियों ने शिक्षा, एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि समाज में फैले कुरीतियों को दूर की जाय. बेटियों की शिक्षा वर्तमान समय में सबसे ज्यादा जरूरी है. बेटी आगे बंढेंगी, तभी समाज का उत्थान संभव है. मौके पर मुख्य अतिथि आईडी पासवान ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हम सबों को एकजुट होकर रहना होगा. एक-दूसरें के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें– गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-need-to-get-rid-of-anti-people-modi-government-vinod-singh/">गिरिडीह

: जन विरोधी मोदी सरकार से मुक्ति जरूरी- विनोद सिंह
सातवीं खबर

देवरिया आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण

देवरिया पंचायत के मतकमा नीचे टोला आंगनबाड़ी केंद्र में 15 बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया. मौके पर मुखिया विकास कुमार नायक व पंसस जितेंद्र कुमार नायक ने कहा कि किसी भी हाल में बच्चों के पठन-पाठन में दिक्कत नहीं होने दी जायेगी. उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, इनके सर्वांगीण विकास के लिए हर सार्थक कदम उठाया जायेगा. वहीं मुखिया नायक ने कहा कि पठन-पाठन सहित बच्चों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जायेगा. मौके पर उपमुखिया जितेंद्र मुंडा, सेविका शोभा देवी, सहायिका देवंती कुमारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp