Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारी मात्रा में यूरेनियम के साथ 7 लोग गिरफ्तार, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement

Bokaro: बोकारो पुलिस ने 7 यूरेनियम तस्करों को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है. लेकिन गिरफ्तार सभी सात तस्करों का कोविड जांच के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. गिरफ्तार लोगों के पास से 6 केजी 300 ग्राम यूरेनियम बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि चास के रहने वाले बापी चंद दत्त एक ग्राम यूरेनियम लेकर खरीदार की तलाश करने के लिए घूम रहा था. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने उसे धर दबोचा. उसकी निशानदेही पर बोकारो पुलिस ने चंद्रपुरा के तेलों, हरला थाना क्षेत्र, बलीडीह थाना और जरीडीह थाना क्षेत्र से पंकज कुमार, दीपक कुमार महतो, हरेराम शर्मा, बलराम महतो, कृष्णकांत राणा, अनिल सिंह को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने जैना मोड़ से छापेमारी कर नौ नौ सौ ग्राम के दो पैकेट यूरेनियम और बलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर से साढ़े 4 किलो यूरेनियम बरामद किया है.

देखिए वीडियो-

इसे भी पढ़ें- बैठकों">https://lagatar.in/latehar-sp-does-not-go-to-government-programs-and-meetings/81014/">बैठकों

से नदारद रहने वाले लातेहार SP आज हुई आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण बैठक में भी नहीं पहुंचे

यूरेनियम के पैकेट पर मेड-इन-यूएसए अंकित

बताया जा रहा है कि बरामद यूरेनियम के पैकेट पर मेड-इन-यूएसए लिखा हुआ है. पुलिस ने बरामद यूरेनियम की पहचान करने के लिए चलते टीवी के पास उसे जाया गया. लेकिन टीवी के पास जाते ही टीवी पूरी तरह से फ्लकचुएट करने लगा. उसके बाद पुलिस को यूरेनियम होने की पुष्टि हो गई. गिरफ्तारी के बाद बोकारो एसपी समेत कई डीएसपी ने तस्करों से पूछताछ की है. आईबी की टीम ने भी गिरफ्तार सभी तस्करों से पूछताछ की है. लेकिन बोकारो की पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है. फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रहा है. वहीं गिरफ्तार बापी दत्ता ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसे फंसाने का काम किया है. जिसका नतीजा है कि आज वो पुलिस की गिरफ्त में है. गिरफ्तार बापी दत्ता ने बताया कि पकड़े जाने के बाद यूरेनियम होने की बात पता चली है. आखिर यूरेनियम को किस उद्देश्य खुले बाजार में बेचा जा रहा था यह एक बड़ा सवाल है. क्योंकि यूरेनियम प्रतिबंधित पदार्थ है. जिसको विस्फोटक सहित परमाणु रिएक्टर में इस्तेमाल किया जाता है.

इसे भी पढ़ें- डायन">https://lagatar.in/woman-injured-by-hitting-her-with-an-ax-incident-of-kasmar-police-station-area/80750/">डायन

बता महिला को कुल्हाड़ी से मारकर किया जख्मी, कसमार थाना क्षेत्र की घटना

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही