Search

 
 
 

धनबाद के 7 खिलाडियों का रोड रैंकिंग नैशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में चयन

 
Dhanbad : चौथे रोड रैंकिंग नैशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में धनबाद के 7 खिलाडियों का चयन हुआ है. यह चैंपियनशिप रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा रांची में एक से पांच जून तक आयोजित किया जाएगा. धनबाद के 7 खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे. चयनित खिलाडियों में मानविक राज भूषण, रुद्र श्रेष्ठ, ओम आदित्य, अनिकेत प्रताप सिंह, आर्यन यादव, अराईना त्रिवेदी तथा प्रिशा ओझा शामिल हैं. सभी खिलाड़ी स्केटिंग कोच शिव कुमार महतो के देख रेख में अभ्यास कर रहे हैं. चयनित खिलाडियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प दुहराया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही