Search

7 वर्षीय आशाइन ने बढ़ाया झारखंड का मान, इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते दो पदक

Ranchi :  इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में 7 वर्षीय आशाइन जुरिएल मिंज ने  दो पदक लाकर झारखंड का मान बढ़ाया है. आशाइन जुरिएल मिंज ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 7 वर्ष आयु वर्ग के कुमिते में रजत और काता में कांस्य पदक लाकर जीत का परचम लहराया है. आशाइन ने कुमिते में श्रीलंका के खिलाड़ी को सेमी फाइनल राउंड में 6 अंक के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. लेकिन फाइनल राउंड में आशाइन ने बांग्लादेश के खिलाड़ी से एक अंक के अंतर से हार गयी और रजत पदक जीता. वहीं उसने काता में कांस्य पदक जीता है. विश्व कराटे संघ के तकनीकी आयोग के सदस्य हांशी भरत शर्मा ने आशाइन जुरिएल मिंजको पदक पहनाकर सम्मानित किया. (पढ़ें, मणिपुर">https://lagatar.in/swamy-furious-over-manipur-violence-said-amit-shah-should-be-removed-from-home-ministry-and-sent-to-sports-ministry/">मणिपुर

हिंसा को लेकर भड़के स्वामी, कहा, अमित शाह को गृह मंत्रालय से हटा कर खेल मंत्रालय भेजा जाये)

थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी आशाइन

इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी इमा के तकनीकी निदेशक एवं नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने आशाइन को दो पदक जीतने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि 7 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पर दो पदक जीतना बहुत बड़ी बात है. यह झारखंड के खिलाड़ियों की मेहनतों को बयां करता है. कहा कि थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में आशाइन जुरिएल और अक्शज जयसवाल देश का प्रतिनिधित्व करेंगी.  इसे भी पढ़ें : लगातार">https://lagatar.in/fpi-confidence-in-the-indian-stock-market-for-the-fourth-consecutive-month-so-far-in-june-16405-crores-have-been-inserted/">लगातार

चौथे माह भारतीय शेयर बाजार में FPI का भरोसा कायम, जून में अबतक 16,405 करोड़ डाले

सम्मान समारोह में दोनों खिलाड़ियों को किया जायेगा सम्मानित

आशाइन जुरिएल, इमा मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत जोसेफ क्लब रांची की खिलाड़ी है. वह सभी प्रतियोगिताओं में अपना उम्दा प्रदर्शन कर रही है. इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के रांची आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा. साथ ही सम्मान समारोह का आयोजित कर दोनों को सम्मानित किया जायेगा. पदक जीतने पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के सचिव मोहिनी रितिका टोप्पो, श्वेता हेंब्रोम, राकेश तिर्की, कुंदन उरांव ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें : मिशन">https://lagatar.in/preparation-of-mission-2024-shibu-soren-called-a-meeting-of-district-presidents-and-secretaries-on-july-4/">मिशन

2024 की तैयारी : शिबू सोरेन ने 4 जुलाई को जिला अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक बुलायी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp