Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

Ranchi: रांची में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में हुई है. जहां सात साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई. घटना मंगलवार देर रात की है. घटना की सूचना मिलने के बाद लोगों ने बीजूपाड़ा में मुख्य रास्ता जाम कर दिया. पुलिस के बाद आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटे. इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. घटना को लेकर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रातू थाना क्षेत्र के बुची दाढ़ी के बाजपुर निवासी राजू उरांव चान्हो स्थित एक गांव में ससुराल आया था. वह मंगलवार की शाम बच्ची को बीजूपाड़ा में सरहुल मेला दिखाने ले गया और रेप के बाद हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. इसे भी पढ़ें - पिठोरिया">https://lagatar.in/pithoria-sarhul-procession-dispute-people-blocked-ranchi-patratu-road-demanding-arrest-of-the-accused/">पिठोरिया

सरहुल जुलूस विवाद : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने रांची-पतरातू रोड किया जाम

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही