Search

 
 
 

70 ईसाई धर्मावलंबी सरकारी खर्च पर गोवा की करेंगे तीर्थ यात्रा

 
Anand Mishra Jamshedpur : झारखंड सरकार जमशेदपुर समेत राज्य के विभिन्न जिलों में रह रहे ईसाई धर्मावलंबियों को तीर्थ यात्रा करायेगी. संबंधित विभाग की ओर से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किया है. विभाग की ओर से बताया गया है कि झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेटीडीसीएल) के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिले से 70 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा. यह यात्रा जून माह के अंतिम सप्ताह में होगी.

यात्रा के लिए योग्यता

इस तीर्थ यात्रा के लिए सरकार की ओर से पात्रता तय की गई है. इसके तहत तीर्थयात्री की उम्र 60 वर्ष से अधिक और वह झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए. तीर्थयात्री बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आता हो. यानी आवेदक या यात्री कर दाता नहीं होना चाहिए. साथ ही उस तीर्थयात्री ने पहले कभी इस प्रकार की तीर्थ दर्शन योजना का लाभ नहीं लिया हो.

क्या है जरूरी

बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिक को तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ आवश्यक कागजात की फोटो कॉपी देनी होगी. उन्हें दो कॉपी निर्धारित फार्म में आवेदन को भरकर दो फोटो के साथ देना होगा. उसके साथ मूल चिकित्सा प्रमाणपत्र फिट फॉर ट्रेवल सर्टिफिकेट लगा कर निकटतम प्रखंड कार्यालय एवं जिला खेल कार्यालय में जमा करना होगा. आगामी 20 जून से पहले आवेदन किया जा सकता है.

समिति करेगी यात्रियों का चयन

तीर्थ यात्रियों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति करेगी. तीर्थ यात्रियों के चयन पहले आने वालों को प्राथमिकता दी जायेगी. यदि तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित संख्या से अधिक हो जाती है, तो एक अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची (निर्धारित संख्या का 10 प्रतिशत) भी तैयार की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय में संपर्क या आधिकारिक वेबसाइट jamshedpur.nic.in पर विजिट कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-5-militants-including-plfi-area-commander-arrested-for-taking-possession-of-disputed-land-by-force-of-arms/">रांची

: विवादित जमीन को हथियार के बल पर कब्जा दिलाने वाला PLFI एरिया कमांडर समेत 5 उग्रवादी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही