Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

AFSPA के खिलाफ नगालैंड में 70 किमी लंबा दो दिवसीय वॉकथॉन, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
 Kohima : नगालैंड से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (AFSPA) हटाने और मोन जिले में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मारे गये 14 आम नागरिकों के लिए इंसाफ की मांग करते हुए सैकड़ों नगा लोगों ने दो दिवसीय पैदल मार्च में हिस्सा लिया. बता दें कि पैदल मार्च  दीमापुर से 70 किलोमीटर दूर राज्य की राजधानी कोहिमा तक निकाला गया. पैदल मार्च में शामिल लोग हाथों में तख्तियां और बैनर लिये हुए थे. इन बैनरों में AFSPA कानून को निरस्त करने की मांग की गयी थी. इस क्रम में लोगों ने 14 आम नागरिकों की मौत के मामले में इंसाफ के लिए नारे लगाये. इसे भी पढ़ें : गंगासागर">https://lagatar.in/gangasagar-fair-from-tomorrow-if-both-doses-of-vaccine-are-taken-then-entry-will-be-given-order-of-calcutta-high-court/">गंगासागर

मेला कल से, वैक्सीन की दोनों डोज लगी है तो मिलेगी इंट्री, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश

सोमवार रात को पिफेमा में विश्राम किया

सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिलने पर विभिन्न नागा सिविल सोसाइटी संगठनों द्वारा दो दिवसीय वॉकथॉन (Walkathon) का नेतृत्व किया गया.  प्रतिभागियों ने आज मंगलवार को फिर से मार्च शुरू करने से पहले सोमवार रात को पिफेमा में विश्राम किया.  जानकारी के अनुसार वॉकथॉन के नेता कोहिमा में राज्य के कार्यवाहक राज्यपाल जगदीश मुखी के जरिये केंद्र को ज्ञापन सौंपेंगे. इसे भी पढ़ें :  संसद">https://lagatar.in/the-standing-committee-of-parliament-gave-the-ministry-of-home-affairs-three-more-months-to-make-rules-on-caa/">संसद

की स्टैंडिग कमेटी ने CAA पर नियम बनाने के लिए गृह मंत्रालय को और तीन माह का समय दिया

मार्च शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से निकाला गया 

ईस्टर्न नगा स्टूडेंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष चिंगमैक चांग ने कहा कि अफस्पा को जल्द से जल्द हटाने के वास्ते केंद्र और राज्य सरकार  को याद दिलाने के लिए यह पैदल मार्च (Walkathon) आयोजित किया गया है.   कहा कि अफस्पा के खिलाफ लोगों की नाराजगी को व्यक्त करने और नगा लोगों की गरिमा की रक्षा करने के लिए आयोजित यह मार्च बहुत ही शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा है. चांग ने कहा, "जब तक सरकार हमारी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देती, हम विभिन्न तरीकों से अपने कार्यक्रम जारी रखेंगे  उन्होंने कहा कि AFSPA को खत्म करने की जनता की मांग पर विचार किये बिना केंद्र ने 30 दिसंबर को इसे 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया. यह असहनीय है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही