Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घूसखोर इंजीनियर के ठिकानों से 70 लाख नकद व 1 किलो सोना जब्त

Ranchi: सीबीआई दिल्ली की टीम ने रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के रांची और बिलासपुर स्थित ठिकानों के करीब 70 लाख रुपये जब्त किये हैं. घूस लेते गिरफ्तार चीफ इंजीनियर के भाई कुनाल के घर से एक किलो सोना जब्त किया गया. उल्लेखनीय है कि सीबीआई दिल्ली की टीम ने साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के खिलाफ घूसखोरी के मामले में मिली सूचनाओं के आधार पर नजर रखी. इस दौरान सीबीआई को रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण कार्य में लगी झरझरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी और चीफ इंजीनियर के बीच घूस की रकम की लेनदेन के मुद्दे पर बैठक होने की सूचना मिली. बैठक के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अपने बेटे को घूस के रूप में 32 लाख रुपये तय होने की सूचना दी. साथ ही घूस की रकम रांची पहुंचाने का निर्देश दिया. दूसरी तरफ चीफ इंजीनियर ने भी रांची स्थित अपने भाई को एक व्यक्ति द्वारा 32 लाख रुपये पहुंचाये जाने की सूचना दी. इन सूचनाओं के आधार पर सीबीआई की टीम ने 25 अप्रैल को रांची मे छापा मारकर विशाल आनंद के भाई कुणाल को 32 लाख रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार किया. सीबीआई ने घूस की रकम देने के आरोप में मनोज पाठक और सुशील झाझरिया को भी गिरफ्तार किया. सीबीआई की दूसरी टीम ने बिलासपुर में चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को गिरफ्तार किया. इसके बाद सीबीआई की टीम ने रांची और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापा मारा. रांची में विशाल के भाई के घर से घूस की रकम के अलावा करीब 20 लाख रुपये नकद और एक किलो सोना जब्त किया. सीबीआई ने चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के बिलासपुर स्थित घर से भी करीब 18 लाख रुपये नकद जब्त किया. इसे भी पढ़ें- उमर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-assembly-tributes-paid-to-26-people-killed-in-terrorist-attacks/">उमर

अब्दुल्ला ने विस में कहा, आतंकी हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही