Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनकुबेर इंजीनियर के पास मिले 70 लाख, लग्जरी गाड़ियां,जमीन, फ्लैट से जुड़े दस्तावेज

Advertisement
Advertisement
Mujaffarpur: मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा पर पकड़े गए ग्रामीण कार्य विभाग के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह के पास से 70 लाख रुपये बरामद हुए हैं. इस मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अनिल सिंह के पास से 18 लाख नहीं बल्कि 70 लाख रुपये बरामद किये गए हैं.

लग्जरी गाड़ियों, जमीन और फ्लैट से जुड़े कागजात मिले

मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत ने कहा कि इस मामले में इंजीनियर के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है. इसमें लग्जरी गाड़ी, जमीन और फ्लैट के कई कागजात बरामद किये गए हैं. एएसपी ने बताया कि पकड़े गए इंजीनियर के पास से 70 लाख रुपये बरामद किये गए हैं. इनके पास से जमीन और फ्लैट के कागजात भी मिले हैं.

गॉड फादर की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पकड़े गए इंजीनियर अनिल कुमार सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है. इंजीनियर से आगे की पूछताछ की जा रही है. इसकी गिरफ्तारी के बाद अब यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिरकार इस इंजीनियर का गॉड फादर कौन है?  क्या सरकार में बैठा कोई मंत्री या विधायक इसकी मदद कर रहा है?  क्योंकि, जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपी इंजीनियर पटना में किसी गॉड फादर को ये रुपये पहुंचाने जा रहा था. लेकिन बीच में ही मुजफ्फरपुर पुलिस ने इंजीनियर को दबोच लिया. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/delay-backlog-maintenance-dto-pending-technical-reasons/">रांची

DTO में बैकलॉग मेंटेनेंस में हो रही देरी, तकनीकी कारणों से काम पेंडिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही