Search

 
 
 

बालूमाथ में 70 हजार 647 मतदाता डालेंगे वोट

 
kamrul arfi Balumath, Latehar: प्रखंड निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव एवं निर्वाचन प्रभारी मनीष पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रखंड के 13 पंचायत के कुल 85 मतदान केंद्रों में इस लोकसभा चुनाव में कुल 70 हजार 647 मतदाता इस बार अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें 35,953 पुरुष व 34,994 महिला मतदाता शामिल हैं. आगामी सात मई को प्रखंड में विशेष अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. अब तक प्रखंड में 20 हजार से अधिक मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची वितरण किया जा चुका है. वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग एवं गर्भवती महिलाओं के लिए मतदान केद्र तक लाने व पहुंचाने के लिए ऑटो वाहन की व्यवस्था भी कई जगहों पर की गई है. मतदान कर्मी मतदान के दिन एक ही कमरे में अलग-अलग टेबल कुर्सी पर बैठेंगे ताकि मतदान को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाया जा सके. इसे भी पढ़ें-जीत">https://lagatar.in/we-have-to-strengthen-modis-hand-by-registering-victory-alliance-failed-in-bengal-meghwal/">जीत

दर्ज कर मोदी के हाथ को मजबूत करना है, बंगाल में गठबंधन फेल : मेघवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही