Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गया में कोरोना से 70 वर्षीय महिला की मौत

Gaya: गया जिला में शुक्रवार को कोरोना से एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई. पांच अप्रैल को जांच में महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई थी. अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्री फेब्रिकेटेड वार्ड में पांच अप्रैल को उसे भर्ती कराया गया था. महिला को हृदय रोग और सांस लेने की शिकायत आ रही थी, जिसके बाद उन्हें भर्ती किया गया था. अचानक महिला के सीने में दर्द शुरू हो गया. उसके बाद स्वास्थ्यकर्मी ने इनहेलर आदि से उपचार किया लेकिन महिला की मौत हो गई. सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर कोविड जांच प्रक्रिया और बढ़ा दी गई है. उन्होंने बताया कि जिले में 31 मार्च के बाद में कोविड वैक्सीन नहीं है. मात्र 29 प्रतिशत लोगों ने ही अब तक दूसरा या प्रिकॉशनरी डोज लिया है. वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से वैक्सीनेशन बंद है. स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद वैक्सीनेशन शुरू किया जायेगा. बता दें कि गया में अभी तक 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-no-ug-and-pg-physics-and-math-teachers-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी फिजिक्स व मैथ के शिक्षक नहीं
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही