Search

 
 
 

रामगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से 72.22 प्रतिशत मतदान

 
Ramgarh: दूसरे चरण में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान समाप्ति के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता किया गया. प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने बताया कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शाम 5 बजे तक चितरपुर प्रखंड में 38768 (70.89 प्रतिशत), दुलमी में 43154 (79.99प्रतिशत), गोला में 94507 (76.70 प्रतिशत) एवं रामगढ़ प्रखंड में 81964 (66.34 प्रतिशत) हुआ. इस प्रकार 406 मतदान केंद्रों में कुल 258393 (72.22 प्रतिशत) लोगों ने मतदान किया. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के दौरान किसी भी तरह का कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात अब रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ में बनाए गए वज्रगृह में सभी मतदान पदाधिकारी पहुंचेंगे. जहां उचित व्यवस्था के साथ सभी से मतदान कराए गए ईवीएम प्राप्त कर उसे वज्रगृह में रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें - निशिकांत">https://lagatar.in/nishikants-tweet-polling-officer-working-for-jmm-arrested-in-madhupur/">निशिकांत

का ट्वीट, मधुपुर में JMM के लिए काम कर रहा मतदान अधिकारी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही