Search

 
 
 

झारखंड में 720 नई एंबुलेंस आएंगी, गांवों तक मरीजों को पहुंचाने की व्यवस्था होगी मजबूत

Ranchi : झारखंड में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग 720 नई एंबुलेंस खरीदेगा. शुक्रवार को विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. अधिकारियों को एक महीने के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग 720 नई एंबुलेंस खरीदेगा. शुक्रवार को विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. अधिकारियों को एक महीने के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.


बैठक में तय हुआ कि पहले से स्वीकृत 30 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस की खरीद जारी रहेगी. इसके अलावा 20 नई ALS, 270 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 400 पेशेंट ट्रांसपोर्ट व्हीकल (PTV) खरीदे जाएंगे. इस तरह राज्य में कुल 720 नई एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल होंगी.


ग्रामीण इलाकों के मरीजों को होगा फायदा

बैठक में बताया गया कि राज्य में पहले से मौजूद कई एंबुलेंस पुरानी और खराब हो चुकी हैं. इससे खासकर ग्रामीण इलाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से मरीजों को बड़े अस्पताल तक पहुंचाने में दिक्कत होती है. इसी वजह से 400 पेशेंट ट्रांसपोर्ट व्हीकल खरीदने का फैसला लिया गया है. इन्हें CHC और PHC में उपलब्ध कराया जाएगा ताकि मरीजों को समय पर रेफर किया जा सके.

Uploaded Image

बैठक करते हुए


अलग-अलग तरीके से होगा संचालन

PTV का संचालन संबंधित CHC और PHC के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आउटसोर्स एजेंसी के जरिए कराएंगे. इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) हर वाहन के लिए हर महीने 50 हजार रुपये देगा.


वहीं, ALS एंबुलेंस सभी सदर अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में तैनात रहेंगी. इनका संचालन संबंधित अस्पताल प्रबंधन करेगा. BLS एंबुलेंस का संचालन चयनित एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा.


एंबुलेंस के लिए तय हुई समय सीमा

बैठक में यह भी तय किया गया कि ALS और BLS एंबुलेंस की उपयोग अवधि साढ़े छह साल या 1.50 लाख किलोमीटर होगी. वहीं, PTV एंबुलेंस पांच साल या एक लाख किलोमीटर तक उपयोग में लाई जाएंगी.


अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ALS एंबुलेंस सभी तय मानकों के अनुसार तैयार हों और उनमें जरूरी जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध रहें.


बैठक में विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, NHM के मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा, संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला, उप सचिव ध्रुव प्रसाद और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही