Search

 
 
 

जेवीवीएनएल के ऊर्जा मेले में 735 शिकायतों का हुआ निपटारा

 
Ranchi : ऊर्जा विभाग तथा झारखंड बिजली वितरण निगम द्वारा रांची के सभी डिविजनों में लगाये गये ऊर्जा मेले में काफी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिये. ऊर्जा मेले में कुल 1618 उपभोक्ता पहुंचे. जिनमें से 735 उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निबटारा कर दिया गया. डोरंडा डिवीजन में 218, कोकर में 201, न्यू कैपिटल में 280, रांची केंद्रीय में 154, रांची पूर्वी में 368 और रांची पश्चिमी में 397 उपभोक्ताओं ने बिजली से संबंधित समस्याओं के लिए आवेदन दिया. उपभोक्ताओं ने बिल नहीं मिलने, बिल में गड़बड़ी, मीटर खराब होने, पोल व तार की समस्याओं के साथ नये कनेक्शन, विद्युत भार बढ़ाने से संबंधित आवेदन अधिकारियों को दिया. मेला में कई उपभोक्ताओं को किस्तों में बिजली बिल के भुगतान की सुविधा दी गयी. वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी मांगी.
इसे भी पढ़ें – अहीर">https://lagatar.in/mahajutan-of-yadav-mahasabha-in-deoghar-on-sunday-for-the-demand-of-ahir-regiment/">अहीर

रेजिमेंट की मांग को लेकर रविवार को देवघर में यादव महासभा का महाजुटान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही