Tokyo : आज सोमवार को उत्तरी जापान के कई शहरों में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद प्रशासन ने तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया.
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार भूकंप आने के बाद एक बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर (31 इंच) की सुनामी लहर उठी है. जल्द ही क्षेत्र में 3 मीटर (10 फीट) तक की सुनामी आ सकती है.
AFP की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का झटका इतना तेज था कि सैकड़ों किलोमीटर दूर राजधानी टोक्यो में बड़ी इमारतें हिलने लगी. मौसम एजेंसी ने कहा कि जल्द से जल्द सुनामी लहरें उत्तरी तटरेखा तक पहुंच सकती हैं.
प्रशासन ने इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों या ऊंचे इलाकों में जाने की सलाह दी है. विभागीय अधिकारियों ने समुद्र में तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है.
जापान की सरकार ने अलर्ट जारी कर कहा है कि सुनामी की लहरें एक बार नहीं, बार-बार आ सकती हैं. इसलिए लोग अभी सुरक्षित स्थानों पर चले जायें. लहरें तय समय से पहले या बाद में आ सकती हैं. लहरों की ऊंचाई अनुमान से ज्यादा हो सकती है.
प्रशासन प्रभावित इलाकों में लोगों को सलाह दी है कि वे अविलंब समुद्र किनारे और नदियों के मुहानों से दूर चलेजायें. प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा है.
दरअसल जापान दुनिया के सर्वाधिक भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है. यह प्रशांत अग्नि वलय क्षेत्र में पड़ता है. यह चार बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स वाला इलाका है. यहां हर साल लगभग 1500 भूकंप आते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment