Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालपुर सब्जी मंडी में 74 मांस-मछली विक्रेताओं को मिली जगह

Ranchi: रांची नगर निगम ने शनिवार को लालपुर सब्जी मंडी में कुल 74 मांसाहारी व्यापारियों को स्थानांतरित करने के लिए लॉटरी का आयोजन किया. इसके बाद निम ने खुदरा विक्रेताओं की एक सूची जारी की. जिन्हें बाजार में दुकान के लिए जगह दी गई है. लॉटरी द्वारा 74 मांसाहारी विक्रेताओं को स्थान आवंटित किया गया. लॉटरी के समापन के तुरंत बाद निगम ने मांसाहार विक्रेताओं को नव निर्मित बाजार में स्थानांतरित होने का निर्देश दिया. इसे पढ़ें-अधर">https://lagatar.in/koderma-rajauli-fourlane-road-stuck-in-limbo-neera-yadav-wrote-a-letter-to-nitin-gadkari/">अधर

में अटका कोडरमा-रजौली फोरलेन मार्ग, नीरा यादव ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र
मौके पर महापौर आशा लकड़ा ने कहा कि निगम क्षेत्रांतर्गत सभी वेंडर्स को व्यवस्थित करना रांची नगर निगम की प्राथमिकता रही है. आज पहले चरण में लॉटरी के माध्यम से लालपुर-कोकर मार्ग स्थित डिस्टलरी वेंडर मार्केट में 74 मास-मछली के फूटपाथ विक्रेताओं को स्थल निर्धारित किया गया. अब दूसरे चरण में लालपुर कोकर मार्ग के सभी सब्जी विक्रेताओं की सूची तैयार कर उन्हें व्यवस्थित किया जाएगा. मेयर ने विक्रेताओं से कहा कि सड़क को स्वच्छ, सुंदर एवं ट्रैफिक मुक्त बनाने हेतु सभी की भागीदारी जरूरी है. सड़क किनारे दुकान लगाने पर पकड़े गए दुकानदारों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें-जेल">https://lagatar.in/as-soon-as-he-came-out-of-jail-navjot-singh-sidhu-attacked-the-central-and-state-government-told-rahul-a-revolution/">जेल

से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला, राहुल को बताया क्रांति
इस मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि 2008 से ही लालपुर कोकर मार्ग पर फल, सब्जी एवं मास-मछली के विक्रेताओं को व्यवस्थित करने हेतु प्रयास किया जा रहा था, और आज यह काम धरातल पर उतरी है. आज लॉटरी के माध्यम से लालपुर-कोकर मार्ग स्थित डिस्टलरी वेंडर मार्केट में 74 मास-मछली के फूटपाथ विक्रेताओ को व्यवस्थित किया जा रहा है. इसके बाद निर्देश दिया जा चुका है कि अगले 15 दिनों के अंदर सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित करने हेतु सूची तैयार करते हुए लॉटरी किया जाए. जिससे की लालपुर-कोकर मार्ग के सभी वेंडर्स व्यवस्थित हो सकें और यातायात सुगम रहे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही