Search

 
 
 

झारखंड विस चुनाव के पहले चरण के लिए स्क्रूटनी के बाद बचे 743 प्रत्याशी

 
Shubham Kishor Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के नामांकन की स्क्रूटनी प्रक्रिया संपन्न हो गई है. 43 विधानसभा सीटों पर स्क्रूटनी के बाद 743 प्रत्याशी मैदान में हैं. बता दें कि 43 विधानसभा से 805 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया था. 30 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन है. बता दें कि स्क्रूटनी के बाद बड़कागांव, जमशेदपुर पश्चिमी और हटिया में सबसे अधिक 28-28 प्रत्याशी हैं. इन 43 विधानसभा सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में 633 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे. जबकि 2024 विधानसभा चुनाव के लिए 743 प्रत्याशी मैदान में हैं. प्रत्याशियों के नाम वापसी से पहले 90 अधिक प्रत्याशी इस बार चुनावी समर में हैं. स्क्रूटनी के बाद किस विधासभा क्षेत्र से कितने प्रत्याशी कोडरमा : 16 बरकट्ठा : 23 बरही : 19 बड़कागांव : 28 हजारीबाग : 24 सिमरिया : 11 चतरा : 11 बहरागोड़ा : 15 घाटशिला : 12 पोटका : 16 जुगसलाई : 13 जमशेदपुर पूर्वी : 26 जमशेदपुर पश्चिमी : 28 ईचागढ़ : 23 सरायकेला : 16 चाईबासा : 15 मझगांव : 14 जगन्नाथपुर : 11 मनोहरपुर : 14 चक्रधरपुर : 12 खरसांवा : 10 तमाड़ : 19 तोरपा : 13 खूंटी : 11 रांची : 22 हटिया : 28 कांके : 14 मांडर : 17 सिसई : 18 गुमला : 19 विशुनपुर : 15 सिमडेगा : 15 कोलेबिरा : 19 लोहरदगा : 17 मनिका : 11 लातेहार : 14 पांकी : 16 डालटेनगंज : 24 विश्रामपुर : 20 छतरपुर : 14 हुसैनाबाद : 20 गढ़वा : 22 भवनाथपुर : 17 इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/amit-shah-flags-off-run-for-unity-says-it-has-become-a-resolution-for-developed-india/">अमित

शाह ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखायी, कहा, यह विकसित भारत का संकल्प बन गयी है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही