Search

 
 
 

बिरजा गांव के 750 मतदाताओं ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय समेत पलामू की दो खबरें

 
बिरजा गांव का बूथ 2009 में ही कुल्ही में किया गया है स्थानांतरित, ग्रामीण बोले- बिरजा में बूथ नहीं तो वोट नहीं वर्ष 1960 से बिरजा में था बूथ, ग्रामीण बोले- राजनीति षड्यंत्र के तहत कुल्ही में किया गया है स्थानांतरित Medininagar : पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड के जोगा पंचायत के ग्राम बिरजा और कुल्ही में बूथ विवाद पिछले 15 वर्षों से चल रहा है.बिरजा के मतदाताओं का कहना है कि वर्ष 1960 से बिरजा में बूथ था, लेकिन2009 में एक राजनीतिक साजिश के तहत बूथ को दो किमी दूर कुल्ही में स्थानांतरित कर दिया गया है. जिसे लेकर बिरजा के ग्रामीणों ने शनिवार को वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया. ग्रामीण शिवकुमार चौधरी, गोविंद चौधरी, नरेश चौधरी, बिमल चौधरी, विजय कुमार महतो, राजेंद्र चौधरी, रामजी चौधरी, शंकर चौधरी, राजपतिया देवी, शकरी देवी, अनिता देवी,कल्पतिया देवी, कुंती देवी, चंद्रिका चौधरी, श्रद्धा देवी, ममता देवी, सबिता देवी, अनिता देवी सहित कई मतदाताओं ने कहा कि जब तक हमारा बूथ कुल्ही से बिरजा नहीं होता है, तब तक हमलोग वोट का बहिष्कार करेंगे व वोट नहीं करेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि बूथ नहीं तो वोट नहीं. अभी दोनों गांवों का बूथ कुल्ही में ही है. ग्राम बिरजा के ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग कुल्ही वोट डालने नहीं जायेंगे. चुनाव  के समय बूथ स्थानांतरण को लेकर अधिकारियों के द्वारा केवल आश्वासन ही दिया जाता है. जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार विरोध-प्रदर्शन भी किया है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गयी है.

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क, लगातार चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/1-80.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हुसैनाबाद : लोकसभा चुनाव को लेकर हुसैनाबाद पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान जपला नबीनगर मार्ग के शहीद भगत सिंह कॉलेज के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान किसी भी वाहन से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से प्रतिदिन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है. इस मौके पर एसआई धर्मेंद्र सिंह, अमन कुमार, लवकुश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/rjds-holi-meeting-in-chatra-became-a-battlefield-mob-pelted-stones-at-police-many-soldiers-injured/">चतरा

में राजद का होली मिलन समारोह बना रणक्षेत्र, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही