Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्री राम जन्मभूमि परिसर में लगाये गये 7500 पौधे, नक्षत्र वाटिका की खूबसूरती भी मनमोहक

Advertisement
Advertisement
Ayodhya :  अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है. इससे पहले श्री राम जन्मभूमि परिसर में महाराष्ट्र से लाये गये 7500 पौधे रोपे गये. इन पौधों में एग्लोनेमा रेड-लिपिस्टक, पिंक, ऐलोकेशिया ब्लैक वेलवेट- कुकुलता, वेस्टिल, फिलोड्रेनड्रॉम रिंग ऑफ फायर-बिरकिन, जेनाडू, रेड कांगो, पिंक फायर, पिंक प्रिसेंज, डिफेनबेकिया व्हाइट, होमालोमेना ब्रांज, केलेडियम मिक्स, मेलपिघिया श्रीराम, ड्रकाना महात्मा, सेफलेरा, वेरीगेटेड, लोरोपेटलम, रेडार मचेरा, डिफेनबेकिया बोमानी, मोंसटेरा डेलीसिओसा, आर्केड मिक्स, पीस लिली आदि प्रमुख हैं. जिससे पूरा क्षेत्र अत्यंत मनोहारी लगने लगा है. पौधे रोपने का कार्य श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश वन विभाग की तरफ से किया जा रहा है.

नक्षत्र वाटिका में 27 नक्षत्रों से जुड़े 27 पेड़ लगाये गये 

बता दें कि श्री राम जन्मभूमि परिसर में नक्षत्र वाटिका भी स्थापित की गयी है. जिसकी खूबसूरती भी आगंतुकों को आकर्षित करेगी. नक्षत्र वाटिका में 27 नक्षत्रों से जुड़े 27 पेड़ लगाये गये हैं. इनमें पीपल, पाकड़, नीम, गुटेल, महुआ, शीशम, खैर, पलास, बेल, मौलिश्री, शमी, कदंब, आम, अर्जुन, गुलर, साल, बरगद, आंवला, चीड़ आदि शामिल हैं. प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सितांशु पांडेय ने बताया कि नक्षत्र वाटिका पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी. इसे और भव्य रूप दिया जा रहा है. कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत लगभग आठ हजार से अधिक आगंतुक श्रीराम जन्मभूमि परिसर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे तो आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ यहां की हरियाली भी उनका मन मोह लेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही