Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सामाजिक सुरक्षा पेंशन  शिविर में आए 752 आवेदन

Barhi : हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड स्थित नगर भवन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर लगाया गया. इसमें आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी. विशेष अभियान के तहत  प्रखंड की 20 पंचायतों से मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन के लिए 700, स्वामी विवेकानंद पेंशन के लिए 22 और राज्य विधवा पेंशन के लिए 30 आवेदन प्राप्त हुए.   मौके पर ही मुख्यमंत्री पेंशन के 400 आवेदनों को सत्यापित करते हुए 80 आवेदनों को स्वीकृति भी मिल गई. वहीं स्वामी विवेकानंद व विधवा पेंशन के सभी आवेदनों को सत्यापित व स्वीकृत किया गया.   कंप्यूटर ऑपरेटर मोहन मिर्धा ने बताया कि इनमें से 35 वृद्धा, तीन दिव्यांग और छह विधवा पेंशन के लिए सॉफ्टवेयर में इंट्री भी की जा चुकी है. शिविर में आए पुरहरा के महादेव रविदास, कोल्हुआ कला की सितवा देवी, पंचमाधव की रोजीना खातून आदि ने बताया कि उनकी ओर से यह तीसरी बार आवेदन दिया जा रहा है.   समाजसेवी मो. तौकीर ने कहा कि शिविर में आवेदन तो लिए जाते हैं, परंतु उचित निष्पादन नहीं होता है. इससे आम जनता परेशान है. इस बात को कई मुखिया ने भी स्वीकार किया.   कार्यालय कर्मियों ने भी स्वीकार किया कि कुछ आवेदन जरूरी दस्तावेज के अभाव में लंबित रह जाते हैं. वहीं कई लाभुकों के पेंशन चालू हैं, परंतु राशि ही नहीं गई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही