Search

ह्यूमपाइप गुरुद्वारा में संत शिरोमणि नामदेव जी का 752वां प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया

Jamshedpur : संत शिरोमणि नामदेव जी का 752वां प्रकाश दिवस बड़े ही श्रद्धा, उल्लास  और परंपरा के साथ ह्यूम पाइप गुरुद्वारा में मनाया गया. रविवार कि सुबह अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत स्त्री सत्संग सभा बीबी जसवीर कौर और अन्य ने संत नामदेव जी की शब्दों का गायन किया. साकची गुरद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई गुरप्रीत सिंह के जत्थे ने मैं अंधले की टेक तेरा नाम खुंदकारा... रंगीले जिह्वा हरि के...जऊ जऊ नामा हरि गुण उचरे भगत जना कऊ देहुरा फिरे... आदि शब्दों का गायन किया. गुरुद्वारा ह्यूम पाइप के हजूरी ग्रंथी साहिब ने संत नामदेव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा. मूर्ति पूजा, कर्मकांड जात पात से दूर मानवता का संदेश दिया और अपनी सरल वाणी के माध्यम से लोगों को प्रभु से जोड़ने का रास्ता भी दिखाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/GURU-NANAK-DEV-JEE-1-300x297.jpg"

alt="" width="300" height="297" /> इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/cm-honored-57-policemen-including-chaibasa-sp-on-jharkhand-foundation-day/">

 झारखंड स्थापना दिवस पर चाईबासा एसपी समेत 57 पुलिसकर्मियों को सीएम ने किया सम्मानित
बचपन में ही उन्होंने भगवान विट्ठल को अपनी सरलता सहजता से दूध पिलाया और परमेश्वर पिता ने कई बार उन्हें दर्शन दिए तथा उनके माध्यम से आलौकिक कार्य भी किए. बादशाह मोहम्मद बिन तुगलक को भी शर्मिंदा होकर उनके चरणों में झुकना पड़ा था. प्रधान दलबीर सिंह के अनुसार श्री गुरु ग्रंथ साहिब में संत नामदेव जी के 61 पद तीन श्लोक 18 राग में दर्ज हैं. इस अवसर पर समस्त मानव जाति का भला के लिए अरदास एवं गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया. इसके सफल आयोजन में प्रधान दलबीर सिंह, महासचिव गुरनाम सिंह, सचिव मनजीत सिंह, कैशियर सर्वजीत सिंह, बलविंदर सिंह बंटी, सतनाम सिंह, कुलविंदर सिंह बॉबी, हरप्रीत सिंह रिखराज आदि की सराहनीय भूमिका रही. वहीं प्रधान दलबीर सिंह ने स्वर्गीय चरणजीत कौर के पोते प्रभजोत सिंह को सेवा के निमित्त सिरोपा देकर सम्मानित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//