Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्साह, तिरंगा में रंगा शहर

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-dead-body-of-another-youth-drowned-in-the-sudamdih-damodar-river-was-also-taken-out/">(Dhanbad)

में आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्साह हर ओर दिख रहा है. सड़कों पर तिरंगा रैली निकालने से लेकर तिरंगे का वितरण भी किया जा रहा है. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की दीदियों का उत्साह चरम पर है. दीदियों ने 8 अगस्त को जिले के सभी प्रखंडों में तिरंगे की बिक्री शुरू की. इस कार्य को ग्राम संगठन व स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं अंजाम दे रही हैं. ग्रामीणों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए हाथ से बने हुए राष्ट्रीय ध्वज खूब पसंद आ रहे हैं. वे अपनी जरूरत के अनुसार तिरंगा की खरीदारी कर रहे हैं.

तिरंगा बनाने में फ्लैग कोड ऑफ इंडिया का पालन

महिलाओं ने तिरंगा बनाने में भारतीय झंडा संहिता (फ्लैग कोड ऑफ इंडिया) के निर्देश को ध्यान में रखकर बेहतरीन काम किया है. प्रखंड व जिला स्तर के कर्मियों की तरफ से महिलाओं के कार्य की सराहना की जा रही है.

इधर, धनबाद विधायक ने बांटा तिरंगा

इस बीच हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक के पास गांधी सेवा सदन में लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया. उन्होंने कहा कि जन संपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. वह खुद कई जगहों पर जा जाकर तिरंगा वितरण कर रहे हैं. आजादी के अमृत महोत्सव में लागों ने तिरंगे की आन बान और शान को कम नहीं होने देने का संकल्प लिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-august-19-there-will-be-a-festival-in-temples-and-homes-on-krishna-janmashtami/">धनबाद

: कृष्ण जन्माष्टमी पर 19 अगस्त को मंदिरों व घरों में होगा उत्सव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही