Ranchi: संत पॉल विद्यालय मैदान में डायोसिस ऑफ छोटानागपुर यूथ मूवमेंट (DCYM) के वार्षिक शिविर सह 75वें जुबली समारोह का समापन किया गया. इस शिविर में छोटानागपुर डायोसिस के 57 पेरिश के युवा शामिल हुए. समापन समारोह के दौरान बिशप बीबी बास्के ने विशेष प्रभुभोज अनुष्ठान सम्पन्न कराया. इसमें पटना डायोसिस के बिशप फ्रांसिस हांसदा ने प्रवचन सुनाते हुए बताया कि हम विश्वास में दृढ़ कैसे हों. बिशप ने कहा कि हम अपने को दोषी ठहराते हैं. हम अपने को अकेला समझते हैं. अपने को हीन भावना से ग्रसित पाते हैं. कई परिस्थिति ऐसी होती है कि हम अपने को मूल्यहीन समझते हैं लेकिन आपका विश्वास जागता है तो यीशु आपके लिए आपके साथ खड़ा होता है. बिशप ने कहा कि यीशू आपके लिए ठहरता है. यदि आप यीशु पर दृढ़ विश्वास करते हैं तो आपके साथ आपका पूरा घराना आशीष पाता है. प्रभु यीशु की इच्छा है कि हम जीवन चुनें. यीशु हमें भरपुरी देता है, हमें जो आवश्यकता है हम उससे मांग सकते है लेकिन हम यीशु से गलत इच्छाओं की मांग करते हैं. हमें समय और अवसर को पहचानना है, आज आपके लिए अवसर है यीशु अपने विश्वास में बुला रहे हैं, इस अवसर को जाने न दें. कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रख कर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई व उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना की गई. उत्सव के दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें मिस्टर व मिस डीसीवाईएम, एकल व समूह गीत, सामुहिक नृत्य, वाक कला, कोरियोग्राफी, परिधान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. मशहूर वर्शिप सिंगर शेल्डन बंगेरा ने भी अपने गीतों से लोगों को खूब झुमाया और अपने जीवन की गवाही दी. उन्होंने युवाओं को यीशु को अपनाने व उनकी शिक्षाओं पर आधारित जीवन जीने का आह्वान किया. मुख्य रूप से इस शिविर में डीसीवाईएम के निदेशक रेव्ह पतरस हुनी पूर्ति, अन्थोनी खाखा, एंजेल दादेल, निकिता हिन्दवार, रेव्ह जोलजेस कुजूर, रेव्ह अनिल डहंगा, रेव्ह शमुएल नाग, रेव्ह शामुएल भुईंयां, रेव्ह एस डेविड, रेव्ह जॉन भेंगरा, रेव्ह विकास कुजूर व रेव्ह ग्लोरिया डहंगा समेत काफी संख्या में पुरोहित व युवा शामिल हुए. इसे भी पढ़ें - NCPCR">https://lagatar.in/ncpcrs-letter-to-states-and-union-territories-urging-them-to-stop-funding-madrasas/">NCPCR
ने राज्यों से मदरसों को बंद करने व उनके वित्त पोषण बंद करने का किया आग्रह [wpse_comments_template]
रांची: DCYM का 75वां जुबली समारोह संपन्न
Leave a Comment