Search

 
 
 

दिल्‍ली के कर्तव्‍य पथ पर धूमधाम से मना 75वां गणतंत्र दिवस, देखें तस्‍वीरें

 
New Delhi :  देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज को सलामी दी. गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार मुख्य अतिथि हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों. इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम कई मायनों में खास है. पहली बार परेड की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से हुई.  `विकसित भारत` और `भारत-लोकतंत्र की मातृका`- दोनों विषयों पर आधारित इस वर्ष की परेड रही. इसमें लगभग 13,000 विशेष अतिथि शामिल हुये. समाज के सभी वर्ग के लोगों को इस राष्ट्रीय त्योहार में शामिल होकर उत्सव मनाने का अवसर मिला. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर वीर शहीदों श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति मुर्मू चीफ गेस्ट मैक्रों के साथ समारोह स्थल पर पहुंची. जहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया. गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा में  कर्तव्य पथ और उसके आसपास 14,000 कर्मी तैनात रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1.gif"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2.gif"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3.gif"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4.gif"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही