Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के निरसा और गोविंदपुर प्रखंड में शांति के साथ 76.50 प्रतिशत मतदान

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: पंचायत चुनाव में चौथे चरण का मतदान 27 मई, शुक्रवार को शांतिपूर्ण रहा. निरसा एवं गोविंदपुर प्रखंड में कुल 76.50 प्रतिशत मतदान हुआ. निरसा में 74.62 तथा गोविंदपुर में 78.39 प्रतिशत मतदान हुआ. ज्ञात हो कि प्रथम चरण में तोपचांची, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी में 73.65 प्रतिशत, दूसरे चरण में बाघमारा और धनबाद में 68.50 प्रतिशत, तीसरे चरण में बलियापुर, कलियासोल व एग्यारकुंड में 74.14 प्रतिशत मतदान हुआ था.

डीसी सहित सभी पदाधिकारी रहें सक्रिय

अंतिम चरण के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी संदीप सिंह सहित जिले के तमाम आला अधिकारी सक्रिय नजर आए. डीसी ने दोपहर में मध्य विद्यालय गोसाईंडीह के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. साथ में अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार भी थे. मतदान की पूरी प्रक्रिया के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष से जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर, फूड सेफ्टी ऑफिसर अदिति सिंह, डॉक्टर सुजाता मुखर्जी, प्रतिमा दास, शंभू प्रसाद गुप्ता, अंशु कुमार पांडेय, अनूप कुमार पांडेय, किसलय कांत, संजय सिंह, संजीव सिंह, नंद किशोर कुशवाहा, सीनू मंडल, सोमनाथ प्रसाद, संदीप रजक, अरविंद ठाकुर, स्वपनेंदु भट्टाचार्य, अभिषेक बैनर्जी, तुषार कांति घोष, वासुदेव प्रसाद महतो सहित अन्य कर्मी लगातार सेक्टर मजिस्ट्रेट से फोन पर जानकाररी लेते रहे.

31 मई को पांच प्रखंडों  की मतगणना

31 मई को राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद तथा गुरु नानक कॉलेज भूदा में मतगणना की जाएगी. राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में बलियापुर तथा गोविंदपुर प्रखंड की तथा गुरुनानक कॉलेज भूदा में कलियासोल, एग्यार कुंड व निरसा प्रखंड की मतगणना की जाएगी. मतदान सामग्री को जमा कराने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में गोविंदपुर के लिए बारह तथा गुरुनानक कॉलेज भूदा में निरसा के लिए आठ काउंटर तैयार किए गए हैं.

28 मई को पदाधिकारियों की डायरी की समीक्षा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी संदीप सिंह के निर्देश पर 28 मई को चतुर्थ चरण के निर्वाची पदाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारियों की डायरी की समीक्षा की जाएगी. गोविंदपुर के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में सुबह 10:00 बजे एवं निरसा के लिए गुरु नानक कॉलेज भूदा में सुबह 11:30 बजे पीठासीन पदाधिकारियों की डायरी की समीक्षा सामान्य प्रेक्षक अखौरी शशांक सिन्हा तथा अभ्यर्थियों की उपस्थिति में की जाएगी. यह भी पढ़ें : आधुनिक">https://lagatar.in/building-an-ancient-nation-inside-a-modern-country/">आधुनिक

देश के अंदर प्राचीन राष्ट्र का निर्माण ! [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही