Search

GOOD NEWS : पूर्व सैनिकों की संविदा के आधार पर SAP में 771 पदों होगी बहाली

Ranchi : भूतपूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है. सरकार उनकी नियुक्ति स्पेशल ऑग्जिलरी पुलिस (सैप) में 771 पदों पर करेगी. अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 15 मई से 17 मई तक जैप-1 डोरंडा स्थित मुख्यालय में लिया जाएगा. नियुक्ति दो वर्षों के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर होगी. इसके बाद बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर पांच साल का एक्सटेंशन दिया जाएगा. इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसी आधार पर पुलिस मुख्यालय ने योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं. मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि बहाली में झारखंड के पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी. यहां के अभ्यर्थियों को चांस देने के बाद भी सीटें रिक्त रह जाती हैं तो ही दूसरे राज्यों के पूर्व सैनिकों को मौका दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें -बड़ा">https://lagatar.in/big-pond-encroachment-pil-executed-hc-said-government-should-pay-attention-ensure-that-pond-reservoir-are-not-contaminated/">बड़ा

तालाब अतिक्रमण PIL निष्पादित, HC ने कहा – तालाब व जलाशय दूषित न हो, ध्यान दे सरकार

लिखित परीक्षा नहीं होगी

सैप में नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार जैप-1 मुख्यालय में भरे हुए आवेदन पत्र समेत सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो सकते हैं. साक्षात्कार और मेडिकल चेकअप के बाद योग्य पाए जाने पर योगदान के लिए नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा. आवेदन पत्र झारखंड पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है.

मृत्यु पर पुलिसकर्मियों के बराबर मिलेगा अनुदान, पर आश्रित को नौकरी नहीं

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि सैप में नियुक्त होने वाले पूर्व सैनिकों को अगर सेवाकाल में मृत्यु हो जाती है तो उन्हें राज्य के पुलिसकर्मियों के बराबर का अनुदान मिलेगा. लेकिन आश्रित को नौकरी नहीं दी जाएगी. वहीं अनुबंध अवधि में साल में सिर्फ 30 दिनों का ही अवकाश मिल सकेगा. यात्रा और दैनिक भत्ता सरकारी ड्यूटी के अनुसार देय होगा.

इन पदों पर होगी इतनी नियुक्ति

सूबेदार मेजर -7 सूबेदार (सामान्य) -6 नायब सूबेदार (सामान्य) -46 नायक सूबेदार (तकनीकी) - 17 सूबेदार ( वितंतू ) 26 नायब सूबेदार (वितंतू) - 1 नायब सूबेदार (आशू लिपिक) - 2 लिपिक - 2 हवलदार (सामान्य) -130 हवलदार (चालक) - 7 सिपाही (सामान्य) - 492 सिपाही (चालक) -24 रसोइया - 9 कुल: 771 इसे भी पढ़ें - अवैध">https://lagatar.in/hc-said-on-illegal-mining-garhwa-palamu-and-daltonganj-should-ensure-that-illegal-mining-will-not-happen-now/">अवैध

खनन पर हाईकोर्ट सख्त- गढ़वा, पलामू और डाल्टनगंज DC को कहा, अवैध खनन न हो यह सुनिश्चित करें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp