Search

 
 
 

77वां स्वतंत्रता दिवस : राज हॉस्पिटल में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को दी सलामी

 
Ranchi :  शहर के मेन रोड स्थित राज हॉस्पिटल में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. बतौर मुख्य अतिथि शामिल हॉस्पिटल की जनरल फिजिशियन डॉ. नीलम कुमारी ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद वहां उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और झंडे को सलामी दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अस्पताल के अध्यक्ष जोगेश गंभीर ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का महोत्सव मना रहा है. 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह को आजादी का अमृत महोत्सव के साथ `नेशन फर्स्ट, ऑल्वेज फर्स्ट` यानी `राष्ट्र पहले, हमेशा पहले है` के रूप में मनाया जा रहा है. कहा कि आजादी के जश्न में पूरा देश सराबोर है. आज का यह दिन उन वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने जंगे ए आजादी में अपनी कुर्बानिया दी. उन्हीं अमर शहीदों के बलिदान के कारण आज हम आजादी का उत्सव मना रहे हैं. इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन">https://lagatar.in/britains-pm-rishi-sunak-listened-to-morari-bapus-ramkatha-chanted-jai-siyaram/">ब्रिटेन

के पीएम ऋषि सुनक ने मोरारी बापू की रामकथा सुनी, जय सियाराम का नारा लगाया

कर्मचारियों ने अस्पताल के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग करने का भरोसा दिलाया

हॉस्पिटल के सीईओ साहिल गंभीर ने सराहनीय सेवा कार्य करने वाले सभी चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मचारियों और पैरामेडिकल कर्मियों को धन्यवाद दिया. साथ ही उनकी हौंसला अफजाई की. इस दौरान अस्पताल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अस्पताल के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग करने का भरोसा दिलाया. मौके पर भर्ती मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया. चिकित्सा निदेशक डॉ० बीरेंद्र कुमार ने मंच का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन किया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-two-criminals-at-the-behest-of-the-jailed-criminal/">रांची

पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, जेल में बंद अपराधी के इशारे पर दवा कारोबारी से मांगी थी रंगदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही