Search

 
 
 

साहिबगंज जिले में डेंगू के अब तक 78 मरीज मिले

 
65 डेंगू पीड़ित पश्चिम बंगाल के मालदा में करा रहे इलाज
Sashibganj : साहिबगंज जिले में डेंगू ने पांव पसारना शुरु कर दिया है. मालूम हो कि गत 25 जुलाई को साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड में डेंगू का पहला मरीज मिला था. उसके बाद धीरे-धीरे डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. जिला मलेरिया सलाहकार डॉक्टर सती बाबू ने बताया कि जिले के 275 लोगों के ब्लड सैंपल में 78 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं. उधवा में डेंगू के 65, राजमहल में 01, साहिबगंज शहरी क्षेत्र में 11 व बोरियो प्रखंड में डेंगू पीड़ित एक मरीज मिले हैं. सभी डेंगू पीड़ित अपना इलाज पश्चिम बंगाल के मालदा व बिहार के भागलपुर मेडिकल कॉलेज में करा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उधवा प्रखंड के सभी 65 डेंगू पीड़ित मरीज पश्चिम बंगाल के मालदा में जाकर अपना इलाज करा रहे हैं.

डोर-टू-डोर हो रहा सैंपल कलेक्शन, जारी है फागिंग

इधर, डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है. स्वास्थ्य विभाग जिले के वैसे गांव जहां डेंगू के मामले मिले हैं, वहां टेमोफोस केमिकल का स्प्रे करा रही है. विभागीय कर्मी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एक अगस्त से आईआरएस का छिड़काव करा रहा है. इसके अलावा 27 जुलाई से संबंधित गांव व आसपास के गांव में फॉगिंग कराई जा रही है. सर्वे टीम भी कंटेनर सर्वे कर रही है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर सैंपल का कलेक्शन कर रहे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=734743&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : पुलिस ने हत्या के आरोपित को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही