Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में खपाने के लिये ला रहा था आंध्रप्रदेश से 78 किलो गांजा, 7 गिरफ्तार

Jamshedpur (Ashok Kumar) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडीह से गांजा तस्करों के गुजरने की जानकारी पाकर शनिवार की शाम पुलिस की ओर से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस बीच ही टाटा टियागो और स्वीफ्ट कार से पुलिस ने 78 किलो गांजा बरामद किया. साथ ही 7 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. यह जानकारी रविवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने पत्रकारों को दी. एसपी ने बताया कि गांजा को आंध्रप्रदेश के विजयनगर से लाया जा रहा था और इसे जमशेदपुर शहर में ही खपाने की योजना थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-of-one-lakh-in-the-name-of-premium-of-max-life-insurance/">जमशेदपुर

: मैक्स लाइफ इंश्योरेंश का प्रीमियम के नाम पर एक लाख की ठगी

गिरफ्तार आरोपी घाटशिला और बहगारोड़ा के

पुलिस टीम ने जिन सात लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है वे सभी घाटशिला और बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. इसमें घाटशिला कपागोड़ा कीताडीह का राजु दास, बहरागोड़ा बागदाहा गुहियापाल का सच्चिदानंद बेरा, घाटशिला खड़िकासोल का स्वपन कुमार गोराई, बहरागोड़ा दुबराजपुर का अभिषेक गिरी, घाटशिला गोपालपुर का राजदीप सिंह, डुमरिया भागाबंदी का मनसा रामदास और बहरागोड़ा जयनादाही का मिहिर कुमार घोष शामिल है.

राजदीप सिंह है गिरोह का सरगना

गिरफ्तार लोगों का सरगना घाटशिला गोपालपुर का राजदीप सिंह है. उसने पुलिस को बताया कि उसने गांजा आंध्रप्रदेश के विजयनगर से खरीदा था. 78 किलो गांजा का 20 लाख में सौदा किया था. गांजा को वे लोग टियागो और स्वीफ्ट कार से लेकर जमशेदपुर की तरफ जा रहे थे. जमशेदपुर में ही 78 किलो गांजा को खपाने की योजना थी. पुलिस का कहना है कि इसमें से गिरफ्तार कोई भी आरोपी पहले जेल नहीं गया है.

इनकी बनी थी टीम

छापेमारी के लिये घाटशिला के एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, बहरागोड़ा के अंचल इंसपेक्टर रफाएल मुर्मू, बहरागोड़ा के थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी, श्यामसुंदरपुर के थाना प्रभारी दिवीप कुमार बिलुंग, बहरागोड़ा के एसआइ सत्येंद्र कुमार, आनंद पंडित, एएसआइ अब्दुल रहीम खान, ओम शरण आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : 10">https://lagatar.in/gangrape-victim-missing-from-home-for-10-days-mother-appeals-to-police/">10

दिनों से घर से गायब है गैंगरेप पीड़िता, मां ने पुल‍िस से लगाई गुहार  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही