Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

7th-10th JPSC : लगातार फजीहतों के बाद गिर सकती है आयोग के कई अधिकारियों पर गाज!

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  सातवीं से दसवीं जेपीएससी (7th-10th JPSC) सिविल सेवा परीक्षा में लगातार हो रही फजीहतों के बाद आयोग के कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है. कार्मिक विभाग द्वारा परीक्षा से जुड़े हर बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है. समीक्षा में देखा जा रहा है कि आखिर परीक्षा में इतनी गड़बड़ी कैसे हुई. बता दें कि हेमंत सरकार का चुनावी वादा था कि उनके शासन में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा ली जाने वाली परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से होगी. कोरोना काल के बाद कार्मिक के निर्देश के बाद चार संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (7th-10th JPSC) एक साथ ली गयी थी. लेकिन पीटी परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद से ही अभ्य़र्थियों द्वारा लगातार आरोप लगाया जा रहा है. इससे आयोग की फजीहत हो रही है. बीते दिनों हाईकोर्ट द्वारा मुख्य परीक्षा पर रोक लगाकर संशोधित रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें - टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-part-6-know-which-businessmen-and-extremists-are-still-off-the-radar-of-nia/">टेरर

फंडिंग पार्ट- 6 : जानें कौन-कौन से कारोबारी और उग्रवादी अब भी हैं NIA के रडार से दूर

हाईकोर्ट में कई याचिका दाखिल की गई है

पीटी परीक्षा परिणाम में हुए गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा हाईकोर्ट में कई याचिका दाखिल की गयी है. इसमें एक याचिका ओएमआर सीट को लेकर है. अभ्यर्थियों का तर्क है कि सिविल सेवा नियुक्ति नियमावली की धारा 30 के तहत आयोग को सभी अभ्यर्थियों का ओएमआर शीट वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य है, लेकिन आय़ोग ने अभी तक यह नहीं किया है. वहीं, आयोग का कहना है कि वेबसाइट में ओएमआर सीट अपलोड कर दी गयी है. इसपर हाईकोर्ट ने आयोग को इसकी जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से देने का निर्देश दिया है. अगर आयोग गलत साबित होता है, तो इस मामले में भी फजीहत होना तय है. इसे भी पढ़ें - चाकुलिया">https://lagatar.in/cleanliness-survey-campaign-2022-started-in-chakulia-three-community-toilets-built-at-a-cost-of-65-10-lakhs-useless/">चाकुलिया

में स्वच्छता सर्वे अभियान 2022 शुरू, 65.10 लाख की लागत से बने तीन सामुदायिक शौचालय बेकार

कुछ सेंटरों से सीरियल नंबर वाले कई अभ्यर्थियों  हो गये थे पास 

पीटी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों द्वारा आरोप लगाया गया था कि बिना ओएमआर सीट के कुछ सेंटरों से सीरियल नंबर वाले कई अभ्यर्थियों को पास कर दिया है. शुरू में तो आयोग द्वारा इसका खंडन किया जाता रहा. लेकिन अभ्यर्थियों के लगातार विरोध के बाद साहेबगंज और लोहरदगा के दो सेंटरों के एक कक्षा से सीरियल नंबर से पास हुए अभ्यर्थियों को फेल कर दिया गया. आयोग ने यह भी स्वीकारा था, इन अभ्यर्थियों का ओएमआर सीट आयोग के पास उपलब्ध नहीं था. इससे भी इस परीक्षा को लेकर आयोग की काफी फजीहत हुई थी. इसे भी पढ़ें - आज">https://lagatar.in/sukhdev-bhagat-and-pradeep-balmuchu-will-join-congress-today-will-return-home-at-2-pm/">आज

कांग्रेस में शामिल होंगे सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचु, 2 बजे करेंगे घर वापसी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही