Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

7th-10th JPSC : ब्लैक लिस्टेड कंपनी से नहीं, जिलों के DC से कराया गया है परीक्षा का संचालन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पिछले कई दिनों से झारखंड लोक सेवा आयोग पर बिहार की एक ब्लैक लिस्टेड कंपनी द्वारा परीक्षा का संचालन करने का आरोप लगता रहा है. विशेषकर सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर यह आरोप लगाया जा रहा है. हालांकि आयोग पर लगाए जा रहे इस आरोप का कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सिरे से खंडन किया है. दरअसल शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो ने सरकार से सवाल पूछा है कि हाल ही में जेपीएससी ने सातवीं से दसवीं की परीक्षा का आयोजन किया था. इस परीक्षा का संचालन आउटसोर्सिंग कंपनी से कराया है, जो बिहार सरकार में ब्लैक लिस्ट है. सवाल के जवाब में कार्मिक विभाग ने कहा है,ब्लैक लिस्टेड कंपनी नहीं,बल्कि परीक्षा का संचालन जिले के उपायुक्त DC द्वारा कराया गया है. इसे भी पढ़ें -रिम्स">https://lagatar.in/rims-intern-doctors-did-not-get-stipend-for-3-months-increased-trouble/">रिम्स

के इंटर्न डॉक्टर्स को 3 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, बढ़ी परेशानी
https://www.youtube.com/watch?v=fnz18tbQDns

ब्लैक लिस्टेड कंपनी के सवाल का कार्मिक ने किया खंडन

लंबोदर महतो ने पूछा है कि ब्लैक लिस्टेड कंपनी ने जेपीएससी पीटी में प्रश्नों के मॉडल आंसर और परीक्षा केंद्रों में लगातार एक कमरे से कई दर्जन परीक्षार्थियों को सफल कराने का काम किया है. इस पर कार्मिक ने खंडन करते हुए कहा है कि प्रश्नों के मॉडल उत्तर का चयन आयोग द्वारा चयनित विषय-विशेषज्ञ से कराया गया है. लंबोदर महतो ने पूछा है, क्या परीक्षा नियमावली एवं विज्ञापन की शर्तों का उल्लंघन कर जेपीएससी ने पीटी परीक्षा का परिणाम प्रकाशित किया है, जो नियम विरुद्ध है. इसका भी कार्मिक ने सिरे से खंडन किया है. कार्मिक के हवाले से कहा गया है कि संयुक्त सैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के प्रारंभिक परीक्षाफल का प्रकाशन नियमावली के तहत किया गया है. वहीं आजसू विधायक ने यह भी पूछा है, कि क्या सरकार पूरे मामले की सीबीआई जांच कराना चाहती है, अगर हां तो कब तक. और नहीं तो क्यों नहीं. इस प्रकार कार्मिक ने कहा है कि विधायक के पूछे सभी सवालों की वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है. इसे भी पढ़ें –JMM">https://lagatar.in/agriculture-minister-replied-to-the-question-asked-by-jmm-mla-said-msp-is-not-given-for-hot-paddy-in-the-state/">JMM

विधायक के पूछे सवाल पर कृषि मंत्री ने दिया जवाब, कहा- राज्य में गरमा धान के लिए नहीं दिया जाता है MSP
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही