Search

7th, 8th, 9th और 10th JPSC : 4 सितंबर से मिलेगा एडमिड कार्ड, दो पालियों में होगी परीक्षा

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग की 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं सिविल सेवा परीक्षा आगामी 19 सितंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बनाये केंद्रों में होगी. परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को एडमिड कार्ड सहित सभी आवश्यक महत्वपूर्ण सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर 4 सितंबर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध रहेंगी. आयोग ने इस बाबत एक प्रेस रिलीज कर दी है. प्रवेश पत्र आयोग के ऑफशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in">https://www.jpsc.gov.in/">www.jpsc.gov.in

पर उपलब्ध होगा. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे तक) में सामान्य अध्ययन – 1 की परीक्षा आयोजित की जायेगी. वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी. इसमें सामान्य अध्ययन – 2 की परीक्षा ली जायेगी. इसे भी पढ़ें- बिस्मिल्लाह">https://lagatar.in/bismillah-khans-granddaughter-gang-raped-pleaded-for-justice-from-cm-yogi/">बिस्मिल्लाह

खां की नातिन से गैंगरेप, सीएम योगी से न्याय की गुहार

परेशानी होने पर हेल्पलाइन की लें मदद, आयोग ने जारी किया नंबर

आयोग ने परीक्षा में भाग ले रहे अभ्यर्थियों के लिए कुछ आदेश जारी किया गया है. इसमें सबसे प्रमुख यह है कि एडमिड कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जायेंगे, बल्कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर डाउनलोड करेंगे. यदि अभ्यर्थियों को एडमिड कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आती है, तो वे आयोग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9431301419 या 9431301636 पर 18 सितंबर तक कार्य दिवस के दिन संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- मंत्री">https://lagatar.in/minister-hafizul-hassan-reaches-jamshedpur-says-hemant-govt-to-bring-new-sports-policy-soon/">मंत्री

हफीजुल हसन पहुंचे जमशेदपुर, कहा-हेमंत सरकार जल्द लाएगी नई खेल नीति

देखें, आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए क्या-क्या सूचनाएं की हैं जारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/JPSC-noti1.jpg"

alt="" width="1080" height="1274" />  

कुल 245 पदों के लिए ली जानी है सिविल सेवा परीक्षा

बता दें कि जेपीएससी ने इस साल फरवरी माह में संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी की थी. 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं सिविल सेवा के लिए होने जा रही इस परीक्षा में कुल 245 पदों की बहाली की जानी है. कुल पदों में डिप्टी कलेक्टर के लिए 44, पुलिस उपाधीक्षक के लिए 40, जिला समन्वयक के लिए 16, जेल अधीक्षक और सहायक निदेशक के लिए 2-2, सहायक नगर आयुक्त के लिए 65, झारखंड शिक्षा सेवा 41, जूनियर रजिस्ट्रार के लिए 10, सहायक रजिस्ट्रार के लिए 6, योजना अधिकारी के लिए 9 और प्रोबेशन अधिकारी के लिए 17 पद शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//