Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

7वीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप का हुआ उद्घाटन

Ranchi: 7वीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप का रविवार को उद्घाटन हुआ. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 25 से 29 अगस्त तक रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 7वीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. टाटा स्टील फाउंडेशन, झारखंड खेल विभाग तथा हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजित है. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भोलानाथ सिंह महासचिव हॉकी इंडिया, राजकिशोर खाखा संयुक्त सचिव सह संयुक्त निदेशक खेल विभाग, मुकुल विनायक चौधरी चीफ स्पोर्ट्स ऑफिसर टाटा स्टील, मधुकांत पाठक महासचिव झारखंड ओलंपिक संघ, शिवेंद्रू दुबे कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ, सुमराय टेटे भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान, ओम प्रकाश ठाकुर जीएस स्पोर्ट्स सेरसा ने खिलाड़ियों से परिचय लिया, फिर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिला कि पुरुष वर्ग से 24 और महिला वर्ग से 13 टीम भाग ले रही है. प्रतियोगिता के दौरान हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और रजनीश कुमार, मनोज कोणबेगी, चंद्रयानी मजूमदार, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत राव सहित हॉकी झारखंड के विभिन्न जिला के अध्यक्ष और सचिव व कई राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -बाबूलाल">https://lagatar.in/police-denied-babulals-allegations-against-ranchi-ssp-said-jmm-leader-was-sent-to-custody-in-seraikela/">बाबूलाल

के रांची SSP पर लगाए आरोप का पुलिस ने किया खंडन, कहा- सराईकेला में JMM नेता को भेजा था हिरासत में

दोनों वर्गों में एकलव्य हॉकी सेंटर की टीमें जीतीं

प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में एकलव्य हॉकी सेंटर रांची ने देवघर को 25 - 0 से बड़ी जीत दर्ज की. वहीं ईस्ट सिंहभूम और रांची का मैच 3-3 गोल की बराबरी पर रहा. रेलवे ने रामगढ़ को 15- 0 रौंदा. हजारीबाग ने गुमला को 4-2 से पराजित किया. वहीं महिला वर्ग में एकलव्य हॉकी सेंटर रांची ने बोकारो को 4-1 से मात दी. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/cardiac-life-support-training-camp-organized/">रांची:

राज अस्पताल में नेशनल कार्डियक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही