Search

 
 
 

7वीं से 10वीं जेपीएससी : सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

 
  • कुछ अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से दिया नियुक्ति पत्र, कुल 252 अभ्यर्थी हुए हैं परीक्षा में चयनित
Ranchi : सातवीं से दसवीं संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के माध्यम से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा चयनित 252 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र दिया. शुक्रवार को नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम खेलगांव स्थित डॉ रामदयाल मुंडा कला भवन में हुआ. मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के 20 साल हो गए हैं, लेकिन इन 20 सालों में जेपीएससी की नियुक्ति नियमावली नहीं बन पाई थी. हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही ना केवल नियुक्ति नियमावली बनाई, बल्कि बहुत कम समय में नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू की. इसी का परिणाम है कि आज सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/cm4.jpg"

alt="" width="864" height="1152" />

झारखंड को अग्रणी राज्य की श्रेणी में लाना है

मुख्यमंत्री ने कहा, आप देख सकते हैं कि छठी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आने में 1000 दिन तक लग गये.  वहीं हमारी सरकार ने सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 250 दिन में निकाल दिया. सफल अभ्यर्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पिछड़े राज्यों में गिना जाता है. अब हमें अग्रणी राज्य की श्रेणी में शामिल होना है. इसके लिए जरूरी है कि सफल सभी अभ्यर्थी ईमानदारीपूर्वक काम करते हुए इस दिशा में आगे बढ़ें. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया.

शिक्षा मंत्री भी मौके पर मौजूद थे

कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो, श्रम विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि पशुपालन सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, मुख्य सचिव का प्रभार देख रहे अरुण कुमार सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे सहित कार्मिक विभाग सचिव वंदना डाडेल सहित कई विभाग के सचिव उपस्थित थे. [caption id="attachment_352129" align="aligncenter" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/cm36.jpg"

alt="" width="1599" height="1200" /> कार्यक्रम के बाद सीएम ने सभी सफल अभ्यर्थियों के साथ खिंचवाया ग्रुप फोटो[/caption]

252 सफल अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा में 252 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. मौके पर डिप्टी कलेक्टर (44), डीएसपी (40), जिला समादेष्टा (16), कारा अधीक्षक (02), सहायक नगर आयुक्त (65), झारखंड शिक्षा सेवा (41), अवर निबंधक (10) सहायक निबंधक कृषि (06), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा (02), नियोजन पदाधिकारी (09) और प्रोबेशन पदाधिकारी (17)  को नियुक्ति पत्र दिया गया है. इसे भी पढ़ें – जानें">https://lagatar.in/know-which-15-people-including-cm-representative-pankaj-mishra-are-being-raided-by-ed/">जानें

सीएम प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत किन 15 लोगों के ठिकानों पर ईडी कर रही छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही