Ranchi : गुवाहाटी में 6 से 10 फरवरी 2021 को संपन्न 36 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर फरवरी 2022 में हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए चयनित एथलीटों की घोषणा भारतीय एथलेटिक्स संघ ने की है. झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि झारखंड से चयनित खिलाड़ी खुद खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पोर्टल पर जाकर अपना इन्ट्री करा लें.
झारखंड से चयनित एथलीट
सदानंद कुमार – 100 मीटर- जेएसपीएस, मो.साहदाब – 1500 मी – गिरिडीह,विशाल कुमार-त्रिकूद -साई रांची,विशाल बहादुर – त्रिकूद, साई रांची, पंकज यादव -शॉट पुट- रांची, बालिका-प्रीती कच्छप 3000 मी- गुमला, संजना लकड़ा – उची कूद – रांची,प्रेमलता करकेट्टा – -त्रिकूद -साई रांची, रिजर्व- अंसू सिंह – 200 मीटर- साई रांची,रामचन्द्र सांगा – 400 मी- रांची, विकास महतो – 400 मी –लोहरदगा, रॉबिन सिंह -110 मी हर्डेल- गिरिडीह, रतन कुमार – 3000 मी – साहेबगंज,विशाल कुमार- लंबी कूद -साई रांची,अभिनय मिंज – लंबी कूद- जे एसएसपीएस, बालिका- विशाखा सिंह – 100,200 मीटर -साई रांची,प्रेमलता करकेट्टा – लंबी कूद -साई रांची,झारखंड एथलेटिक्स संघ से जुड़े पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों ने इनके चयन पर खुशी जाहिर की है.