Search

 
 
 

इस सप्ताह टॉप 10 में से 8 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप, रिलायंस देश की सबसे मूल्यवान कंपनी

 

LagatarDesk : घरेलू शेयर बाजार में पिछले हफ्ते लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

मजबूत होकर बंद हुए. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में तेजी देखी गयी . शेयर बाजार में तेजी के कारण कंपनियों के मार्केट कैप में भी इजाफा देखने को मिला. बीएसई में लिस्टेड सेंसेक्स करीब कारोबार के अंत में 307 अंकों की तेजी के साथ 51422 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी भी 109 अंकों के उछाल के साथ 15446 के स्तर पर समाप्त हुआ था. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 882.40 अंक मजबूत हुआ.

8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1,39,566.52 करोड़ की हुई बढ़ोतरी

बीएसई में लिस्टेड टॉप-10 कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट वैल्यूएशन में बढ़ोतरी हुई है. 8 कंपनियों का मार्केट वैल्यूएशन में 1,39,566.52 करोड़ की वृद्धि हुई है. पिछले हफ्ते सबसे अधिक रिलायंस ">https://www.ril.com/">

 इंडस्ट्रीज और टीसीएस के मार्केट वैल्यूएशन में बढ़ोतरी हुई है. मार्केट कैप के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रही. इसके बाद टीसीएस, इंफोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक,एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक रही. पिछले हफ्ते टॉप 10 में से केवल दो कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आयी है. हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस का केवल मार्केट वैल्यूएशन घटा है.

रिलायंस और टीसीएस के निवेशक हुए मालामाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यूएशन 59,590.77 करोड़ उछलकर 13,28,049.94 करोड़ हो गया. वहीं टीसीएस का मार्केट कैप 23,562.96 करोड़ बढ़कर 11,63,018.74 करोड़ रहा. इन दोनों कंपनियों के निवेशकों ने भारी मुनाफा कमाया है. इस सप्ताह इस कंपनी से निवेशकों को 83152 करोड़ का मुनाफा हुआ है.

इंफोसिस,एसबीआई और कोटक का एम कैप भी बढ़ा

बीएसई के सेंसेक्स में लिस्टेड अन्य कंपनियों की बात करें तो इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 21,395.27 करोड़ बढ़कर 5,98,604.10 करोड़ पहुंच गया. एसबीआई का मार्केट कैप 18,697.06 करोड़ बढ़कर 3,76,663.23 करोड़ पर आ गया. वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 8,435.06 करोड़ के इजाफा के साथ 3,56,849.67 करोड़ हो गया.

आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट वैल्यूएशन में हुई सबसे कम वृद्धि

एचडीएफसी का एम कैप भी 4,555.41 करोड़ बढ़कर 4,58,418.62 करोड़ रहा. वहीं एचडीएफसी बैंक का मार्केट वैल्यूएशन 2,721.71 करोड़ बढ़कर 8,28,341.24 करोड़ पर आ पहुंचा. जबकि आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 608.28 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 4,45,171.34 करोड़ रहा.

एचयूएल और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप घटा

वहीं दूसरी तरफ पिछले हफ्ते टॉप 10 में दो कंपनियों का मार्केट कैप घटा है. हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 8,904.94 करोड़ घटकर 5,45,762.50 करोड़ रहा. जबकि बाजाज फाइनेंस का मार्केट वैल्यूएशन 1,282.63 करोड़ कम होकर 3,38,589.27 करोड़ पर आ गया. इन दोनों कंपनियों के निवेशकों को पिछले हफ्ते सबसे अधिक नुकसान हुआ है.  

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही