Search

 
 
 

घूस लेते धराए जेई को 12.90 करोड़ के काम का जिम्मा, खनन कारोबारी टिंकल भगत समेत दो अरेस्ट, आरआरडीए के नोटिस का 15 दिन में जवाब दें, वरना..., जमशेदपुर में गैंगवार, रांची में मारी गोली समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : झारखंड के ऊर्जा विभाग में अभियंता है अजय कुमार सिंह. घूस लेने के आरोपी हैं. पहले जूनियर इंजीनियर (जेई) हुआ करते थे. वेतन लगभग डेढ़ लाख रुपये है. अब उन्हें प्रोन्नत कर सहायक अभियंता बना दिया गया है. अजय सिंह को श्रावणी मेले का 6.50 करोड़, दुमका के मलूटी मंदिर के रेनेवोशन और दुमका के निर्माणाधीन आयुर्वेदिक कॉलेज में विद्युतीकरण का लगभग 12.90 करोड़ का काम दे दिया गया है. साहिबगंज जिले में हुए 1000 करोड रुपए के अवैध खनन मामले में ईडी ने शुक्रवार को पत्थर खदान संचालक टिंकल भगत और भगवान भगत को गिरफ्तार किया है. टिंकल भगत सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का सहयोगी है. अवैध खनन मामले में बीते 29 जुलाई 2022 को टिंकल भगत समेत छह लोगों के खदान की जांच भी की गई थी. राज्यभर में झारखंड राज्य आवास बोर्ड की जमीन पर सैकड़ों लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा और अतिक्रमण कर रखा है. कई आवंटियों ने एकरारनामे का उल्लंघन करते हुए जमीन का नेचर चेंज कर रेसिडेंशियल यूज की जमीन को कमर्शियल बना दिया है. रांची के हरमू और अरगोड़ा स्थित 300 से अधिक दुकानों को चिन्हित कर नोटिस भेजा गया है और उनसे जवाब मांगा गया है. मानगो थाना अंतर्गत मानगो चौक के पास शुक्रवार सुबह दो गुटों के बीच आपसी रंजिश में अंधाधुंध गोलियां चलीं. गोलियों की आवाज सुन कर स्थानीय लोगों में अफरा–तफरी मच गई. हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड स्थित पुराना अरगोड़ा चौक पर अपराधियों ने शुक्रवार सुबह कोयला कारोबारी को गोली मार दी. सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा गया कि कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता अपने ऑफिस के पास जैसे ही अपनी फॉर्च्यूनर से नीचे उतरे, बाइक सवार दो अपराधियों में से एक ने उन पर दो गोलियां दाग दीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-13.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-14.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-11.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-12.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/5-10.jpg"

alt="" width="1028" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/6-11.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही