Search

लॉकडाउन उल्लंघन करने और बिना मास्क वाले 996 लोगों से वसूला गया 8.54 लाख जुर्माना, 72 गिरफ्तार

Ranchi : कोरोना संक्रमण के बढ़ते चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने बीते 16 मई से सख्ती बढ़ा दी है. 16 मई से निजी वाहन से चलने वाले लोगों से राज्य सरकार द्वारा जारी ई-पास की जांच की जा रही है. इस दौरान राज्य सभी जिले के सभी चौक-चौराहों में पुलिस की सख्ती देखी जा रही है. हर आने-जाने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. इस दौरान मंगलवार को वैसे व्यक्ति, जो बिना ई-पास और बगैर मास्क के थे, उनसे जुर्माना भी वसूला गया. मंगलवार शाम तक झारखंड पुलिस ने कुल पूरे राज्य में बगैर मास्क व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 996 लोगों से 8.54 लाख रुपये जुर्माना वसूला. इस दौरान पूरे राज्य में 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया. सबसे अधिक जमशेदपुर में 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चाईबासा, सरायकेला, गढ़वा और धनबाद में एक-एक लोगों गिरफ्तार किया गया.

वीरान रहे बाजार, सड़कों पर कम लोग नजर आए

आंशिक लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) में बढ़ायी गयी सख्ती का असर यह रहा कि बाजारों में भी मंगलवार को पहले की तुलना में काफी कम भीड़ देखी गई. सख्ती का असर सबसे ज्यादा सड़कों पर दिखा. हर चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात नजर आई, जो हर आने-जाने वालों से ई-पास देख रही है. रांची के अलावा जमशेदपुर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा समेत कई जिलों में पुलिस ई-पास को लेकर वाहनों की जांच में जुटी रही. झारखंड से दूसरे राज्य की लगने वाली सीमाओं पर भी पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है.

जानिये, पुलिस ने कितनों का और कहां चालान काटा

राज्य में बिना मास्क पहने लोगों से 996 लोगों से मंगलवार को 8.54 लाख रुपये जुर्माना वसूला. इसमें रांची में 1.21 लाख, खूंटी में 12500 गुमला में 11650 सिमडेगा में 7000, लोहरदगा में 8000, जमशेदपुर में 56000, चाईबासा में 12950, सरायकेला में 25000, पलामू में 8300, गढ़वा में 311600, लातेहार में 4900, हजारीबाग में 28500, रामगढ़ में 16500, चतरा में 48200, कोडरमा में 2000, गिरिडीह में 51000, धनबाद में 8000, बोकारो में 11000 देवघर में 9050, दुमका में 43450, जामताड़ा में 4900, गोड्डा में 9100, पाकुड़ में 21950 और साहिबगंज में 21150 रुपये जुर्माना वसूला गया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//